Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ
Browsing Category

राजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ निकले हम्मू चाचा, श्रेयांस भाई

15 नवंबर बैतूल 15 नवंबर कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा का चुंनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है।…

राहुल उइके का चोपना क्षेत्र मे भी जलवा कायम!

चोपना 15 नवंबर   चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. यही हाल घोड़ाडोंगरी विधानसभा का भी है. क्षेत्रफल की दृष्टि से यह काफी बड़ी विधानसभा है. जहां इसका क्षेत्र…

हार मानकर कांग्रेस नेता खुद को भाग्य के भरोसे छोड़कर घर बैठ गए है-पीएम नरेन्द्र मोदी

14 नवम्बर हार मानकर कांग्रेस नेता खुद को भाग्य के भरोसे छोड़कर घर बैठ गए है-पीएम नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है, 3 दिसम्बर के बाद भी भाजपा की ही सरकार…

जन जन के विश्वास का नाम है सुखदेव पांसे – मानकर

14 नवंबर मुलताई जै से जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनाव प्रचार तेज हो गया है इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार विधायक सुखदेव पांसे ने ग्राम छिंदखेडा में कार्यकर्ता…

भाजपा ने छीन लिया बुढ़ापे का सुकून, कम पेंशन में दवाई का खर्च भी नहीं निकल पा रहा – नारायण धोटे

12 नवंबर बैतूल।।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष नारायण धोटे ने भाजपा सरकार को कर्मचारी विरोधी सरकार करार दिया है। श्री धोटे के अनुसार…

पति के लिए चुनावी रण मे निकल पड़ी दीपाली निलय डागा 

पति के लिए चुनावी रण मे निकल पड़ी दीपाली निलय डागा बैतूल-  8 नवंबर  सभी राजनैतिक दल इस समय विधानसभा चुनावों में अपने अपने तौर तरीकों से जनसम्पर्क में जुटे हैं । इस बीच कुछ…

बैतूल में ऐसा हो रहा है कांग्रेस का प्रचार

 यह कोई रैली नहीं है बल्कि बैतूल में  कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान है जिसमें असली जन आशीर्वाद मिलता दिखा ***************************************  9 नवंबर  बैतूल में…

निलय डागा के समर्थन मे उमड़ा भारी जन सैलाब

8/11/23 बैतूल - कांग्रेस के बैतूल विधानसभा प्रत्याशी निलय विनोद डागा जनसम्पर्क करने बैतूल शहर के गंज बाजार पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ के उत्साह से पूरे गंज का…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राममंदिर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महाकाल लोक की दी सौगात-हेमंत

8 नवम्बर 2023 विकास के साथ देशवासियो की धार्मिक आस्था की चिंता करती है भाजपा आप आशीर्वाद दे रोजगार और समृद्धि के लिए जिले में औद्योगिक क्रांति लाउंगा बैतूलबाजार सहित…

भाजपा ने हमेशा की कुंबी समाज की उपेक्षा की है?

8 नवंबर बैतूल।।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण सरले ने विज्ञप्ति जारी कर भाजपा से सवाल पूछा है कि भाजपा बताए कि कुंबी समाज के लोकप्रिय किसान नेता अशोक पांसे की क्या गलती थी कि…