Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

जन जन के विश्वास का नाम है सुखदेव पांसे – मानकर

Media Center News

14 नवंबर

मुलताई जै से जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनाव प्रचार तेज हो गया है इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार विधायक सुखदेव पांसे ने ग्राम छिंदखेडा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया ।

सम्मेलन को सम्बोधित कर गुड्डू मानकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि सुखदेव पांसे नेता नही बल्कि छेत्र के लोगों का भाई =बेटा है जो जन जन के विश्वास का एक मजबूत नाम है। मानकर ने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से पांसे की कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छेत्र के किसी भी नागरिक पर कोई अत्याचार होता है या वह किसी समस्या से ग्रस्त होता है या फिर किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होता है तो हर व्यक्ति को एक ही नाम याद आता है। इस विश्वास का नाम है सुखदेव पांसे जो बिना किसी जाति पाती को नही देखते वही दलगत नीतियों से ऊपर उठकर आम जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते । मुलताई छेत्र में ही नही बल्कि पुरे जिले में एसे कई भाजपाई नेता है जो पांसे जी की मदद ले चुके हैं उन्होंने कहा कि विधानसभा छेत्र में भी एसे बहुत भाजपाई है जो पांसे से जुड़कर बीते वर्षों में किसी ना किसी प्रकार से व्यक्तिगत लाभ प्राप्त कर चुके हैं। जिनमे से अधिकांश लोग दलगत राजनीति से उठकर पांसे के व्यक्तित्व का समर्थन करते हुए दिखलाई पड़ रहे है ।

कांग्रेस सरकार बनते ही किसान का 2 लाख तक का कर्जा होगा माफ -पांसे

सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव पांसे ने ग्राम धाबला , मासोद , सेंदुरझना , छिंदखेड़ा , बिहारगांव , डोंगरपुर , साईखेड़ा आदि ग्रामों का सघन जनसंपर्क कर कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पांसे ने कहा कि जो किसान कर्ज माफी की योजना से वंचित रह गए हैं उन किसानों का किसान सम्मान योजना के तहत 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ किया जाएगा इतना ही नही किसानो की खेतो की बिजली 5 हॉर्स पावर तक निशुल्क मिलेगी वही , 10 हॉर्स पावर तक बिजली बिल आधा माफ किया जाएगा । वही घरेलू उपभोक्ताओं को सौ यूनिट बिजली निशुल्क मिलेगी वही 200 यूनिट बिजली का बिल आधा ही लगेगा । नारी सम्मान योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1500 रूपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध किया जाएगा। जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस लागू करेगी ।

बनेगा ताप्ती न्यास , होगा विकास

सुखदेव पांसे ने ताप्ती तट के धाबला, निरापुर बाडेगांव, सावलमेढा आदि ग्रामों में ग्रामीणो को बतलाया कि मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पारसडोह डेम के भूमिपूजन अवसर पर घोषणा की थी कि नर्मदा नदी जैसी ताप्ती नदी की भी सरकारी तौर पर ताप्ती परिक्रमा कराई जावेगी । जो कोरी घोषणा साबित हुई । उन्होंने कहा कि जब 2018 में कांग्रेस सरकार बनी थीं। तब ताप्ती तट के विकास के लिए ताप्ती न्यास का निर्माण किया गया था। परंतु सत्ता लोभी भाजपाइयों ने नोटो के दम पर लोकतंत्र की हत्या करके कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था। जिसका बदला जनता इस वर्ष 2023 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना चाह रही है और कांग्रेस की सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुलताई ताप्ती नदी की उद्गम स्थली है जहां देश भर से दर्शनार्थी पर्यटक आते रहते हैं जिन्हे मूलभूत सुविधाये की सक्त आवश्यकता है जिसकी मांग बलवती हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है । तो पुनः ताप्ती न्यास बनाकर ताप्ती उद्गम स्थल सहित ताप्ती के तटों पर विकास कार्य करवाए जायेंगे साथ ही पर्यटन विकास के भी कार्य करवाए जाएंगे ।

चुनाव प्रचार के दौरान सुखदेव पांसे के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । वही बड़ी संख्या में ग्रामीनो से सघन जनसंपर्क करते हुऐ कांग्रेस घोषणा पत्र की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी 17नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान कर कांग्रेस के पक्ष में आशीर्वाद मांगा ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.