Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

राहुल को मिल रहे जन समर्थन से विरोधी कर रहे दुष्प्रचार – ब्रम्हा भलावी

Media Center News

14 नवंबर

घोड़ाडोंगरी – विगत दिनों जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की स्वीकृति एवं निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत की गयी थी। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय समिति को जांच सौपी थी इस सम्बन्ध में विधायक ब्रम्हा भलावी ने बताया कि इस शिकायत की प्रशासन व्दारा समिति बना कर विस्तृत बिन्दुवार जांच की गयी एवं पूरे 6 बिन्दु की शिकायत निराधार पायी एवं इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं आर्थिक भ्रष्टाचार होना नही पाया गया । इसकी जांच रिपोर्ट भी अगस्त माह में जांच समिति ने जिला प्रशासन कि सौप चुकी है। जिसमें शिकायत निराधार सिध्द हुई है ‌। परन्तु इस चुनाव के समय पूरे क्षेत्र में राहुल उइके को मिल रहे जन समर्थन से विरोधी पार्टी को हार दिखाई देने लगी है जिससे हताश हो कर कुछ विरोधी पार्टी के लोग भ्रामक एवं असत्य खबरे बिना किसी आधार पर छपवा कर सोशल मीडिया पर वायरल कर एक युवा आदिवासी कांग्रेस प्रत्याशी की छवि खराब करने का कुप्रयास रहे हैं जो अत्यंत ही घृणित एवं निंदनीय है साथ ही आदर्श आचार संहिता का उलंघन भी है ‌। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और कांग्रेस की सरकार बन रही है । विरोधी पार्टी को इसका जवाब विधानसभा क्षेत्र के मतदाता 17 नवम्बर को दे देंगे ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.