यादगार : नृत्य-अभिनय से जीवंत हुई कृष्णकथा, द्रौपदी के रूप में छाईं राखी तिवारी

दर्शकों ने राखी के अभिनय कों खूब सराहा .

Media Center News

7 अगस्त

बैतूल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को जे.एच. कॉलेज के अटल सभागृह में नटराज डांस एंड संगीत विद्यालय तथा स्वदेशी जागरण मंच, बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘नंद उत्सव 2.0’ ने पूरे सभागृह को कृष्णमय बना दिया। भक्ति, संगीत, नृत्य और अभिनय का ऐसा संगम देखने को मिला कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण भक्ति तथा महाभारत के प्रसंगों को कलाकारों ने नृत्य, अभिनय, संगीत और भजनों के माध्यम से जीवंत कर दिया। मंच पर भव्य पौराणिक नृत्य-नाटिका एवं लाइव शो प्रस्तुत किया गया।

सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। इस पूरे नाट्य मंचन में दर्शकों द्वारा सर्वाधिक सराहा जाने वाला अभिनय बैतूल की मेकअप आर्टिस्ट राखी तिवारी (सानू) का रहा। उन्होंने द्रौपदी की भूमिका निभाकर नाटक में जान फूंक दी और दर्शकों के दिलों पर अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ी।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.