बैतूल। 25 जुलाई
बैतूल जिले के आठनेर और भैंसदेही थाना क्षेत्र में जुआरियों का गिरोह सक्रिय, पुलिस की आँखों में धूल झोंकते हुए चल रहा है अवैध खेल
बैतूल। बैतूल जिले के आठनेर और भैंसदेही थाना क्षेत्रों में एक बड़े जुआ सिंडिकेट का पता चला है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कल्लू, अमित , दीपक गोयल, प्रतीक कमल नागले, राहुल टकला और सुरेश लाला जैसे जुआरी मिलकर बड़े स्तर पर जुआ चला रहे हैं। यह गिरोह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, जिससे पुलिस को भी इनके पकड़ने में दिक्कत हो रही है।
जानकारों के मुताबिक, भैंसदेही क्षेत्र में प्रतीक कमल के साथ कल्लू, अमित और दीपक सक्रिय हैं, जबकि आठनेर क्षेत्र में नागले, राहुल टकला और सुरेश लाला इस धंधे को चला रहे हैं। ये लोग कभी धमोरी तो कभी आसपास के अन्य गांवों व इलाकों में अपना अड्डा लगाकर जुआ खिलवा रहे हैं।
बार-बार बदलते ठिकाने, पुलिस के लिए चुनौती
सूत्र बताते हैं कि जुआरियों का यह गिरोह काफी चालाक है। हर एक दो दिनों में जगह बदल लेते हैं ताकि पुलिस की छापेमारी से बच सकें। कभी धमोरी का इलाका तो कभी दूसरे दूर-दराज के गांवों में अचानक अड्डा जम जाता है। स्थानीय लोगों में इनकी गतिविधियों को लेकर काफी आक्रोश है, लेकिन खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं है।
सूत्रों का कहना है कि जुआरियो के पास मोटी रकम का लेन-देन होता है और वे बड़े-बड़े दांव खेलवाते हैं।
प्रशासन व पुलिस पर सवाल
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन जुआ सिंडिकेट पर तुरंत कार्रवाई की जाए और स्थायी रूप से इस अवैध धंधे पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार ठिकाना बदलने वाले इन जुआरियों पर नकेल कसी जाए, वरना युवा पीढ़ी बर्बाद होती रहेगी।
पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। देखना यह होगा की आठनेर और भैंसदेही थानों की पुलिस इन गिरोह पर कितनी सख्ती दिखाती है, खबर के माध्यम से
जिला पुलिस अधीक्षक से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील की जा रही है ताकि बैतूल जिले को जुए से मुक्ति मिल सके।
सूत्र: