जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाई

Media Center News

बैतूल। 18 जुलाई  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बैतूल में शुक्रवार को म.प्र. जन अभियान परिषद, जिला बैतूल की जिला समन्वयक *श्रीमती प्रिया चौधरी* का विदाई समारोह बड़े ही भावुक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक *श्री कौशलेश तिवारी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमती प्रिया चौधरी का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। अपनी प्रभावी कार्यशैली और समर्पण से उन्होंने पूरे जिले को अनुपम योगदान दिया है। विदाई के अवसर पर श्रीमती प्रिया चौधरी ने कहा कि “मुझे बैतूल जिले में सेवाएं देते हुए कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं ड्यूटी कर रही हूं। बल्कि ऐसा लगता था जैसे मैं अपने परिवार का ही काम कर रही हूं। वर्ष 2015 से मैं यहां कार्यरत थी। इस दौरान बैतूल के सभी विकासखंडों में मुझे जो प्यार और स्नेह मिला, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी।” *उपस्थित रहे गणमान्य:* कार्यक्रम में संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी, विकासखंड समन्वयक श्री राजू मांडवे, एकलव्य विद्यालय के शिक्षक श्री दयाराम विश्वकर्मा, युवा समाजसेवी श्री रोहित जैन, सभी मेंटरगण, नवांकुर संस्थाओं, ग्राम/नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यगण एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन *श्री रोहित जैन* ने किया। अंत में *मेंटर श्री दीपचंद वर्मा* ने आभार व्यक्त किया।  ( खबर शीतल परसाई शाहपुर )


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.