Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

डागा फाउंडेशन के सानिध्य में नई उंचाई छू रहे युवा, बच्चे और महिलाएं – प्रशांत गर्ग

गरीब बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सदैव रहता तत्पर

Media Center News

14 नवंबर  बैतूल।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रशांत गर्ग ने विज्ञप्ति जारी करते हुए डागा फाउंडेशन को जिले में गरीब बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए एक मिसाल निरूपित किया है, उन्होंने कहा कि,पिछले कई सालों से फाउंडेशन गरीब और जरूरत मंद बच्चों के लिए एक आशा की किरण बनकर उभरा है। फाउंडेशन ना सिर्फ बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रहा है, बल्कि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए भी एक नई किरण बनकर सामने आ रहा है। डागा फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के चलते ही ऐसे होनहार बच्चे जो पढ़ाई में तो अव्वल है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण आगे नहीं बढ़ पाते, ,ऐसे बच्चों के लिए भी काम किए जा रहे है। प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिनकी प्रतिभा आर्थिक अभाव में गांव और ब्लाक स्तर पर ही दम तोड़ देती है। उनके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है, जिससे की प्रतिभाओं को आगे लाया जा सके और प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें उचित मंच प्रदान किया जा सके ।श्री गर्ग ने बताया कि डागा फाउंडेशन से अब तक हजारों बच्चे, युवा, और महिलाएं लाभांवित हो चुके है। डागा फाउंडेशन की इस निस्वार्थ सेवा से अब तक कई विद्यार्थियों का भविष्य संवर चुका है।

 

77 कोचिंग सेंटर में दी जा रही नि:शुल्क कोचिंग

बैतूल के डागा परिवार द्वारा शुरू किया, डागा फाउंडेशन ने होनहार विद्यार्थियों के लिए, 77 कोचिंग सेंटर शुरू किये है। इन कोचिंग सेंटरों पर 120 उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा लगभग 9 हजार 348 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। डागा फाउंडेशन द्वारा निस्वार्थ भाव से किये जा रहे इस कार्य में कोचिंग में अध्यनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्साहवर्धन हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर इसमें उत्कृर्ष प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर लेपटॉप देकर उत्साहवर्धन किया जाता है। साथ ही उन पालकों का भी सम्मान किया जाता है जिनके दिए संस्कारो की वजह से बच्चे लगातार आगे बढ़ने की सोच रखते हैं। स्कूली विद्यार्थियों के लिए कोचिंग साथ ही महाविद्यालयीन छात्रों को भी निशुल्क कोचिंग देने ओर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मागदर्शन भी दिया जाता है। वर्तमान में 20 प्रोफेसरों द्वारा 1689 महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं नि:शुल्क कोचिंग ,वं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

खेल प्रतिभाओं को निखारने शुरू की क्रिकेट-फुटबाल अकादमी

डागा फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के साथ ही जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा क्रिकेट और फुटबाल अकादमी संचालित कर यहां प्रशिक्षित कोच के माध्यम से क्रिकेट ,वं फुटबाल का निशुल्क प्रशिक्षण देकर प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा बैतूल विधानसभा के प्रत्येक सेक्टर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर इसमें शामिल होने वाली प्रत्येक टीम को क्रिकेट किट प्रदान की गई है। साथ ही प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को नगद पुरूस्कार भी दिया जाता है।

महिलाओं को स्वालंबी बनाने दिया जा रहा प्रशिक्षण

शिक्षा एवं खेल के साथ ही डागा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को अपने पैर पर खड़े करने ,तथा उन्हें स्वालंबी बनाने लगातार कार्य किये जा रहे है। फाउंडेशन द्वारा अब तक 938 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशि़क्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। इनमें कई महिलाओं ने स्वयं का रोजगार भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा घरों में कार्य करने वाली गरीब महिलाओं ,वं अन्य कामकाजी महिलाओं का प्रतिवर्ष सम्मेलन कर उन्हें सुहाग सामग्री के साथ ही अन्य सामग्री भी भेंट की जाती है। डागा फाउंडेशन द्वारा निस्वार्थ भाव से किये जा रहे इन सेवाभावी कार्यो से यह प्रत्येक जरूरतमंद के लिए आशा की किरण बन गया है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.