कांग्रेस पार्टी की सरकार बैकलॉग के पदों को भरने चलाएगी अभियान – सुनील शर्मा

वर्षो से सरकारी कार्यालय में रिक्त है पद, कर्मचारी और परिवार का कराया जाएगा स्वास्थ्य बीमा

Media Center News

14 नवंबर

बैतूल।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का लगातार शोषण किया है ,वर्षो से विभागों में पद रिक्त होने के बाद भी नई नियुक्तियां नहीं कराई जा रही है। आज हालात यह है कि कार्यालयों में कर्मचारियों की भारी कमी होने के कारण एक-एक कर्मचारियों पर चार से पांच शाखाओं का बोझ लाद दिया है, जिसके चलते कर्मचारी मानसिक तनाव में काम करने को मजबूर है। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से मांग की जा रही है, जिसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। कर्मचारियों संगठन की ओर से वर्षो से सरकारी कार्यालयों में रिक्त पदों को भरने की मांग की जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने रिक्त पदों को भरने को लेकर अपने वचन पत्र में वचन दिया है। कांग्रेस पार्टी सरकारी भर्तियों में लगी रोक हटाएगी पूर्ण पारदर्शिता के साथ नई भर्तियाँ करेंगे। वाहन चालक व भृत्य के पद पुनर्जीवित कर भरे जायेंगे। बैकलॉग के पदों को भरने का भर्ती अभियान चलायेंगे। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समय-सीमा में न्यायोचित निराकरण हेतु अधिकार सम्पत्र कर्मचारी कल्याण आयोग का गठन करेंगे। 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वेतनवृद्धि का लाभ दिया जायेगा। शिक्षक संवर्ग, वाहन चालक, भृत्य, सफाईकर्मी आदि के नये पदनाम उनकी मांग के अनुरूप किये जायेंगे। वेतन विसंगतियों के निराकरण हेतु आयोग का गठन करेंगे। पटवारी, पुलिस, वन विभाग के रेंज आफीसर्स, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं शीघ्रलेखकों आदि के ग्रेड-पे में सुधार करने का भी ऐलान किया है।

कर्मचारी और परिवार के लिए कराएगें 25 लाख का बीमा

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा वचन पत्र में ऐलान किया है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो कर्मचारियों एवं अधिकारियों का 25 लाख स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। जिसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य को शामिल किया जाएगा।श्री शर्मा ने अपील की है कि, आज भाजपा राज में सबसे ज्यादा परेशान सरकारी कर्मचारी ओर युवा वर्ग है। चिंता मत करना कांग्रेस की सरकार अब कर्मचारियों सहित युवाओं और आम जन की चिंता करने का अपना फर्ज निभाएगी।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.