Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

झूठ परोस रही भाजपा , कोरी घोषणाओं के सिवाय कुछ नही -पांसे 

Media Center News

13 नवंबर

भाजपा जूठ का पुलिंदा साबित हो रही है जो काम कांग्रेस ने किए उनका केवल नाम बदलकर वाहवाही बटोर रही । कांग्रेस की योजनाओ की और घोषणा पत्र की नकल कर रही है। यह बात कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव पांसे ने चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं एवम ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषना पत्र में गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रूपए करने का वचन दिया तो उसकी भी नकल की गई । इसी प्रकार जब कांग्रेस के नारी सम्मान योजनाओ में 1500 रूपए देने की घोषणा हुई तो आनन फानन बहनों के खातों में रूपए डालने का काम हुआ नही तो यह योजना भी कोरी घोषणा ही बनकर रह जाती । पांसे ने कहा कि 18वर्षो के भाजपा सरकार ने कई घोषणाएं की हजारों नही बल्कि लाखो घोषणाएं हुई पर अमल नही हुआ जिसके चलते मुख्यमंत्री घोषणा वीर के नाम से पुरे देश में विख्यात हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसे भी जिले है जहा मेडिकल कॉलेज की घोषणा हुए दस दस वर्ष हो गए परन्तु चालू अभी तक नहीं हुए । पांसे ने कहा कि मुलताई की बात करो तो ताप्ती नगरी को पवित्र नगरी और सिक्ख आस्था नगरी घोषित तो की । परन्तु यात्रियों और भक्तो के सुविधा के लिए कोई काम नहीं किया मैने ही पर्यटन विभाग से सरोवर का सौन्दर्यकरन , बागीचा , घाट जीर्णोद्वार , और रैन बसेरा , जैसे आदि कार्य करवाए। मुलताई ताप्ती नदी का उद्गम स्थल है जहां पुरे देश भर से लोग श्रद्धापूर्वक आते हैं जिन्हे ठहरने के लिए भक्त निवास की मांग नगरवासी कर रहे थे मैने 40 लाख की लागत से योजना बनाकर कार्य स्वीकृत कराया। जबकि भाजपाइयों ने झूठे शिकायत करके भाजपा सरकार ने यह पुण्य के काम भी नही होने दिए। भाजपा के नेता डबल इंजन की सरकार बताते है 18साल प्रदेश में और 10साल केंद्र में सत्तारूढ़ हुए इतने सालो में क्या मुलताई छेत्र में एक भी ऐसा कोई कान हुआ जिससे बेरोजगारों को काम मिला हो , व्यापार , व्यवसाय मजबूत हुआ या किसानों की आय दुगनी हुई हो। साथियों ऐसा कोई काम नही हुआ केवल झूठी घोषणा और ढेरो सपने दिखाकर वोटो की राजनीति करती रही । अब समय आ गया है कि जनता एसी झूठी सरकार को उखाड़ फेंके। और छेत्र और प्रदेश में विकास की बयार लाए।

सुखदेव पांसे ने दीपावली पर्व पुरा दिन आदिवासियों के बीच रहकर आत्मीयता से ग्रामीणो से सौहार्दता से मेल मिलाप किया इसी दौरान ग्राम इटावा , तेलिया , पिपरिया , चिखलीमाल , मोरंड , बोरपेंड , जामठी , सवासन , बलोरा , आदि ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया । और आगामी 17 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए काग्रेस के लिए आर्शीवाद मांगा।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.