बैतूल जिले के समस्त बंगाली समाज को सामान्य वर्ग केटगरी से मुक्ति दें सरकार – सुरेश सेन
पिछले 55 वर्षो से यह समस्या है. लोग कुंठित मन से निवेदन कर रहें है.
बबलू मंडल / रीता सरदार
चोपना 11 अगस्त बंगाली समाज को सामान्य वर्ग केटगरी से मुक्ति दें सरकार – सुरेश सेन चोपना क्षेत्र के में बसे हुए समस्त बंगाली समाज के लोग को इस क्षेत्र में पचांस वर्ष से अधिक का समय हो चुका है किंतु आज तक सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश की जातीय सूची में शामिल नहीं किया है. पत्रकार नीतू राय नें बताया कि प्रत्येक बंगाली का सामान्य केटेगरी में स्थान है. जबकि वें विभिन्न जातियों के हिन्दू परिवारों से आते है. जिसमे ओबीसी, अनुसूचित जाति, जनजाति सामान्य इत्यादि.. सभी बंगाली लोग जिसकी जो जाति है और वें अन्य प्रांतो मूलतः पश्चिम बंगाल प्रान्त में जिस वर्ग में जिसकी भी जाति स्पष्ट होती हो उसे उस वर्ग का दर्जा दिया जाएं ताकि शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल पाये जिससे की अब तक वह वँचित है. इस तरह की मांग को लेकर जो कि पूरे मध्य प्रदेश स्तर पर चर्चा हो रहीं है. चोपना क्षेत्र के भाजपा सदस्य सुरेश सेन द्वारा दिल्ली पहुंच कर माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके से मुलाकात कर पत्राचार किया गया। इसके अलावा पट्टे वितरण के मुद्दे से अवगत कराया गया. सतना सांसद श्री गणेश सिंह, विभाग के मंत्री वीरेन्द्र सिंह खटीक , शांतनु ठाकुर मंत्री तथा सचिव महोदय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार से आवेदन देकर मांग रखी गई. दिल्ली में प्रार्थी परिमल दास जी के साथ सतना जिले के रामु विश्वास सरपंच, और पन्ना जिले के विषु सरदार के साथ सुरेश सेन (निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति प्रदेश महामंत्री मप्र) मौजूद रहें. सुरेश सेन नें समस्त बंगाली समाज से आव्हान किया है कि व्यापक स्तर पर बंग समाज को सहयोग करना चाहिए। By umakant sharma editor in mp.