Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

… तों आइये डुलारा जुआं खेलनें !

चोपना थाना क्षेत्र के गांव डुलारा में चल रहा है जुआ! अवैध रेत एंव अवैध कोयले के लिये जाना.... कभी यह गांव देश के लिये शहीद होने वाले बेटे का गांव के नाम से प्रसिद्ध था. चोर उच्चको नें सब बदनाम कर दिया - एक ग्रामीण.

Media Center News

चोपना 6 अगस्त  – चोपना थाना क्षेत्र के डुलारा गांव में जम कर जुआ चल रहा है. डुलारा  के विश्वसनीय सूत्रों से जानकरी के अनुसार चोपना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुलारा में जुआ की फड़ चल रहीं है. यह पक्की खबर है की बीते सप्ताह से जुआ चल रहा है ठौर ठिकाना का जिम्मेदारी और मुख्य पार्टनर कोई फघन है, हालांकि यह पुष्ट जानकारी नहीं है.. किन्तु मुकेश,रोवि मरसकुले, संदीप संग कोई बादलपुर का जुआरी शामिल है.  संदीप घोड़ाडोंगरी के सट्टे में भी व्यस्त है.किन्तु पुलिस को कोई जानकारी नहीं सूत्रों नें बताया की प्रतिदिन दस से बारह लाख रूपये का दाव तक लगा रहें है खिलाडी, बैतूल से लेकर अलग-अलग क्षेत्र के जुआरी दाव लगाने डुलारा पहुंच रहें है. ग्रामीणों का कहना है  कि पार्टी विशेष की आड़ लेकर अध्यक्ष का  पूर्व दावेदार जनप्रतिनिधि न कोयला चोर न रेत चोर न जुआ जैसा टुच्चे काम में शामिल ऐसा कहना है  .बस मानव तस्करी बाकी है.   चोपना थाना प्रभारी नें जानकारी मिलते ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.