Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

अतिक्रमण के निशान दीवाल पर नही दिल पर लगे थे -प्रशांत राजपूत

Media Center News

16 नवंबर बैतूल।। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्य वाहक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि लोग अभी भूले नही है जब उनके घरों की दीवाल पर अतिक्रमण के निशान लगे थे । लोग कहते है वो निशान दीवाल पर नही उनके दिल पर लगे थे । सब जानते है कि भाजपा के भैया ने अपने घर ,स्कूल और कोचिंग सेंटर के सामने चौड़ी सड़क बनाने के लिए सड़क किनारे वाले घरों दुकानों को तुड़वाने के लिए अतिक्रमण के निशान लगवा दिए थे।

श्री राजपूत ने कहा कि वैसे तो भाजपा के भैया के बारे कहा जाता है कि भैया पहले समस्या खड़ी करते है फिर उनके पास लोगो के आने के बाद उसे सुलझा देने का नाटक करते है। जिससे लोगो की नजरों वे अच्छे बन जाये ।

अब लोगो को समझ मे आ गया है कि भाजपा के भैया को लोगो को परेशान करने में मजा आता है ।श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा ने सत्ता का पूरा फायदा उठाते हुए लोगों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । फॉरेस्ट बैरियर से हमलापुर चौक तक सड़क को चौड़ा करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का उपयोग करके इस सड़क के किनारे बने मकान और दुकानों का आगे का हिस्सा अतिक्रमण बता कर उसे तोड़ने के लिए चिन्हित किया गया था ।

जब लोगों ने इसका विरोध किया तो लोगों की नजर में अच्छे बनने के लिए फिर प्लान में बदलाव किया गया ।आखिर लोगों को परेशान करने के लिए ऐसे तरीके क्यों निकल जाते हैं ।जिनके यहां अतिक्रमण के निशान लगे थे उनमें कई लोग ऐसे थे कौन का आधा घर टूटने की कगार पर आ गया था । कई दुकानें आधी टूटने की स्थिति में थी ।जिनके यहां अतिक्रमण के निशान लगे थे आज भी वे लोग भूल नहीं पा रहे हैं कि और बताते है कि भैया ने ऐसे घाव दिए जो कभी भर नही पाएंगे। वैसे सबको पता है कि इस सड़क पर भैया का घर, स्कूल, कोचिंग सेंटर है और इसके लिए सड़क चौड़ी की जा रही थी.)


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.