निलय डागा के समर्थन मे उमड़ा भारी जन सैलाब
लोगों नें बताया चुनाव के दौरान अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन.
8/11/23
बैतूल – कांग्रेस के बैतूल विधानसभा प्रत्याशी निलय विनोद डागा जनसम्पर्क करने बैतूल शहर के गंज बाजार पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ के उत्साह से पूरे गंज का माहौल ही बदल गया । गंज क्षेत्र के कई व्यापारियों ने निलय डागा का फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं निलय डागा ने भी लगभग सभी छोटे बड़े दुकानदारों ,गुमठी पर सामान बेचने वाले व्यवसायियों से पूरे जोश के साथ मुलाकात की और कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा । पूरे गंज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकताओ का सैलाब दिखाई दिया ।
केवल व्यापारियों से ही नहीं बल्कि निलय डागा ने गंज बाजार के आसपास रहने वाले रिहायशी क्षेत्रों में भी दस्तक दी और डोर टू डोर जाकर रहवासियों से मिले । कुछ परिवारों के बुजुर्गों ने निलय को अपने घर बुलाकर उन्हें सम्मान से बैठाया और तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया ।

बैतूल शहर में कांग्रेस का अब तक का ये सबसे धमाकेदार जनसम्पर्क दिखा । निलय विनोद डागा ने जनसम्पर्क के दौरान सभी व्यापारियों से समर्थन माँगते हुए कहा कि वे इस बाद विजय प्राप्त करते हैं तो पहले की तरह व्यापारी भाइयो की समस्याएं सरकार तक पहुँचाने का काम करते रहेंगे ।