राहुल उइके का चोपना क्षेत्र मे भी जलवा कायम!
चोपना के क्षेत्र के 32 बंगाली गांवो में कांग्रेस की जबरदस्त सेंधमारी.
चोपना 15 नवंबर चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. यही हाल घोड़ाडोंगरी विधानसभा का भी है. क्षेत्रफल की दृष्टि से यह काफी बड़ी विधानसभा है. जहां इसका क्षेत्र पहला चिचोली, दूसरा बीजादेही तीसरा भौरा, चौथा शाहपुर, पाँचवा चोपना, छठा घोड़ाडोंगरी , सातवा पाढर, आठवा रानीपुर. तक फैला हुआ है. वही भाजपा का सबसे मजबूत क्षेत्र कहें जाने वाले चोपना क्षेत्र जिसमे 17 ग्राम पंचायत और 32 गांव हैं. जिनमे अधिसंख्य बंगाली समाज के लोग निवास करते हैं..
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल बताते हैं कि एक जमाने में यह पूरा क्षेत्र कांग्रेसी हुआ करता था. क्योंकि कांग्रेस शासनकाल में ही इन्हें यहां बसाया गया था. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का बड़प्पन का है. सहज हृदय वाली आयरन लेडी नें ठोस निर्णय लेकर बंगाली समाज के लोगों चोपना क्षेत्र मे प्रति परिवार को 5 एकड़ भूमि भी प्रदान की गई ताकि लोग आत्म निर्भर बने. जबकि भाजपा के कार्यकर्त्ता आदिवासियों के चेहरे पर पेशाब करते है. भाजपा झूठ फरेब की राजनीती करती है गुंडागर्दी और माफिया राज देती है आज स्थिति सबके सामने है.
बीते 18 साल से भाजपा को बहनों की याद नहीं आई चुनाव के तीन महीने पहले बहने दिख रही है. लेकिन बहने भी अपना मन बना चुकी है. वे वोट कांग्रेस को हीं करेंगी.
केवल हिन्दुत्व का ढोंग करने वाली भाजपा मे अनेकों पदाधिकारी मुस्लिम है बैतूल जिला मुख्यालय मे भी है. गोवंश काटने के आरोपी भाजपा मे है. कांग्रेस और मै झूठ की राजनीती नहीं करते कुछ गलत और भीतरघाती लोगो नें चोपना क्षेत्र मे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की किन्तु हमने और संगठन ने उनके षड्यंत्र का मुहतोड़ जवाब दिया है. कांग्रेस संगठन मे नये युवाओं महिलाओ को बुजुर्गो को जोड कर प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.
आप सभी का आशीर्वाद मेरे व कांग्रेस के साथ है घोड़ाडोंगरी विधानसभा मे हमे भरपूर समर्थन मिल रहा है. आज चोपना क्षेत्र मे हजारों लोग हमसे जुड़ चुके है युवा, महिला वर्ग बुजुर्ग हमारे साथ है.
आपको जो भी समस्या है सीधे मुझसे कहें. आधी रात हों या दिन आप मुझे किसी भी समस्या के लिए बोल सकते है. मै जी जान आपके लिए लगा दूंगा. आप कहीं भी किसी के भी साथ रहें किन्तु 17 नवंबर को हाथ के पंजे पर वोट देकर आप अपने आपको मजबूत करेंगे.