Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ
Browsing Category

Uncategorized

बबुआ से सहानुभूति,बचाव,भूल या दबाव.

  सुनील अतु. बैतूल , 7 अगस्त  बागडोना चर्चितमामला   महेश की मौत  मामले मे पुलिस की जांच क्या हो रहीं है या फाइल बंद कर दी गई यह तों नहीं मालूम किन्तु सूत्रों से प्राप्त जानकारी के…

प्रशासन की रोक के बाद भी जारी है रेत का अवैध खनन 

बैतूल 6 अगस्त घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना क्षेत्र में प्रशासन की रोक के बावजूद भी अवैध रेत का उत्खनन जोरों पर और निरंतर चल रहा है प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार…

स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन लेखापाल संजय दुबे दोषमुक्त

बैतूल। सीएमएचओ कार्यालय बैतूल में पदस्थ रहे तात्कालीन लेखापाल संजय दुबे को एक कर्मचारी के आत्महत्या मामले में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है. अधिवक्ता अंशुल गर्ग ने…

मुर्गा खाने घर मे घुसा अजगर सर्पमित्र ने पकडकर जंगल मे छोड़ा

 रीता सरदार  चोपना : 22 जुलाई   बारिश के दौरान जीव जंन्तु भोजन की तलाश मे आबादी वाले क्षेत्र मे भी घुस आते ऐसा ही एक मामला चोपना क्षेत्र के पूंजी गाँव का सामने आया है गांव के एक…

आदिवासी युवक पर पेशाब करने के विरुद्ध जयस का प्रदर्शन

 बैतूल /शाहपुर। सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग को लेकर जयस आदिवासी युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने राजा धुर्वे के नेतृत्व मे…

निशा बांगरे विरोधियों के लिये कठिन सबजेक्ट है.

उमाकांत शर्मा   24 जून    बैतूल  " निशाचर " कूद कूद के निकल रहें है उछल रहें है , रास्ता रोकने तमस्वनि का. कुछ छोटे नटखट बच्चों को भी कभी-कभी अंधेरा और आधी रात डरावनी लगती है,…

शासकीय स्कूल चोपना मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

नित्यानंद राय 21 जून चोपना चोपना हायर सेकंडरी स्कूल में प्रातः काल ही सभी बच्चे शाला मे उपस्थित हो गए।शाला के बच्चो ने शिक्षकों के मार्गदर्शन मे योग किया।बच्चो को आसन एवं…

चोपना पुलिस की बड़ी कार्यवाही? अवैध शराब की बोतलों का जखीरा बरामद!

बैतूल  17 जून   सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपना थाना क्षेत्र मे पुलिस की अवैध शराब धरपकड़ अभियान के अंतर्गत  ग्राम हीरापुर मे अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है,  थाने  फोन…