रीता सरदार चोपना : 22 जुलाई बारिश के दौरान जीव जंन्तु भोजन की तलाश मे आबादी वाले क्षेत्र मे भी घुस आते ऐसा ही एक मामला चोपना क्षेत्र के पूंजी गाँव का सामने आया है गांव के एक मकान मे स्थित मुर्गी के फार्म में विशाल काय अजगर घुसने से हड़कम्प मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पूंजी गांव निवासी बसंत के घर पर ही मुर्गी का एक छोटा फार्म है. जिसमे एक अजगर ने घुस गया और चार मुर्गे निगल गया. जिसकी तत्काल सूचना बसंत ने पाथाखेड़ा के सर्पमित्र भीम साहू को दी,सर्पमित्र ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मशक्कत से अजगर का रेस्क्यू कर उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया. सर्प मित्र भीम ने बताया की जंगल से गांव की नजदीकी होने के कारण एंव बरसात के मौसम मे ऐसे जीव जंन्तु घरो मे भी घुस जाते है ऐसे मे हमें संभल कर रहने की आवश्यकता है.बच्चों एंव बजुर्गों की देखभाल बडी सतर्कता से करें. एवं जब कभी इस प्रकार के जीव जंन्तु घर या आसपास नजर आए तो उनसे दूर रहें उन्हें छेड़े नहीं ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है.