आदिवासी युवक पर पेशाब करने के विरुद्ध जयस का प्रदर्शन

Media Center News

 बैतूल /शाहपुर। सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग को लेकर जयस आदिवासी युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने राजा धुर्वे के नेतृत्व मे शाहपुर मे प्रदर्शन किया एवं शाहपुर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर कार्रवाही की मांग की है.

 ज्ञापन में जयस संगठन के संरक्षक चंद्रशेखर उर्फ राजा धुर्वे ने बताया कि सीधी विधायक के कथित प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला ने एक आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का शर्मनाक कृत्य किया है. जो न सिर्फ मानवता को शर्मसार करने वाला है, बल्कि हैवानियत भरा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस तरह का कृत्य की जयस आदिवासी युवा शक्ति घोर निंदा करता है. जयस आदिवासी संगठन का कहना है कि कार्रवाही को लेकर पीडि़त आदिवासी पर दबाव बनाये जाने की सूचना भी सामने आ रही है. उक्त आदिवासी और उसके परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है. संगठन की मांग है कि प्रवेश शुक्ला के विरूद्ध कठोर कार्रवाही की जाये, ताकि इस तरह का कृत्य करने में कोई भी सोचे. पीडि़त आदिवासी को एक करोड़ रूपये की राशि प्रदान की जाये. भयभीत माहौल में पीडि़त और उसके परिजनों को पुलिस सुरक्षा दी जाये, ताकि पीडि़त परिवार सुरक्षित महसूस कर सके.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.