बैतूल 6 अगस्त
घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना क्षेत्र में प्रशासन की रोक के बावजूद भी अवैध रेत का उत्खनन जोरों पर और निरंतर चल रहा है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह चोपना क्षेत्र के नदी नालो से निकाली रेत दो ट्रक भरवा कर एक के बाद एक निकले, पहले ट्रक के पास कोई रायल्टी नहीं थीं फिर पुरानी रेत कम्पनी से सेटिंग मे रायल्टी लें कर वह निकल गया दूसरे ट्रक कों मांझी सरकार के सैनिको ने रोकने का प्रयास किया किंतु ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी पीछा करके ट्रक को सिलपटी गांव के पास पकड़ लिया जिसकी जानकारी मांझी सरकार सैनिको ने खनिज विभाग एंव पुलिस कों दी.ट्रक कों शाहपुर पुलिस के हवाले किया. रेत के नये टेंडर हो चुके है ऐसी स्थति मे नये ठेकेदार के लोग भी सक्रिय हो गये है जोकि अपना हक की रेत चोरी होते नहीं देख सकते. एंव रेत के पुराने डंफ की आड़ मे दिनरात रेत चोरी हो रहीं है पुराने ठेकेदार के लोग मनमानी कर रहें है इनके द्वारा रेत चोरो कों बचाने के लिये तत्काल दूसरे जगह कि रायल्टी भी उपलब्ध करवा दी जा रहीं है .सारणी क्षेत्र के खैरवानी बाकुड़ लोनिया क्षेत्र मे भी रेत चोरो ने आतंक मचा रखा है.प्रशासन भी रेत की चोरी पर ध्यान नहीं दें रहा है, और लगता है की पुलिस की मौन सहानुभूति और सहमति मानो रेत चोरो के साथ है.