पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देश पर चोपना थाने के प्रभारी क्षेत्रपाल धुर्वे ने अपनी टीम के साथ जुआ की फड़ पर कार्रवाई की चार जुआरी पकड़े गये बाकी के मौके से फरार हो गए बताया जा रहा है कि कोई अमित ठाकुर नाम का व्यक्ति चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में जुआ संचालित करता है सूत्रों ने बताया की अमित ठाकुर, छोटू बंगाली मौके से भागने में सफल हो गए किंतु अपनी गाड़ियां छोड़ गए जिन में सवार होकर जुआरी आए थे उन गाड़ियों की भी जब्ती की जा रही है.