किसानों के खेत में आने जाने का मार्ग बंद किया

Media Center News

किसानों के खेत आने जाने का मार्ग बंद किया          चोपना / बैतूल   11 अगस्त    घोड़ाडोंगरी  तहसील के   ग्राम धरमपुर के कुछ किसानों की शिकायत है कि गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा किसानों को खेत में जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है 30 – 35 किसानो कों रास्ता बंद होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम धरमपुर का ही रहने वाला विराज नामक व्यक्ति ने खेत में जाने का सरकारी रास्ता बागड़ लगाकर बंद कर दिया है वह किसी को भी उस रास्ते से निकलने नहीं दे रहा है.

इसके पहले भी पटवारी और तहसील के लोगों ने विराज को समझाइश दी थीं और बागड़ हटवा कर रास्ता खोल दिया था. किंतु तहसील अमले के जाते ही विराज ने पुनः बागड़ बांध कर रास्ता बंद कर दिया है. इस बात की सूचना हल्का पटवारी को दे दी गई है यदि इस विराज के द्वारा बंद किया गया रास्ता नहीं खोला गया तो पीड़ित किसान कलेक्टर बैतूल से शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन भी करेंगे.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.