Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ
Browsing Category

Uncategorized

कांग्रेस सत्ता में आई तो थम जाएगा विकास का सिलसिला-आदित्य बबला शुक्ला

16 नवम्बर 2023 बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास का सिलसिला थम जाएगा। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के…

निलय डागा के लिए लोग आगे आकर जनता से कर रहें वोट करने की विनम्र अपील.

*विनम्र अपील* बैतूल विधानसभा के *मेरे सम्मानीय मतदाता बंधु*, मेरा आपसे निवेदन है कि *17 नवंबर 2023* को होने वाले विधानसभा चुनाव में *काँग्रेस प्रत्याशी श्री निलय डागा जी* को…

पुरानी पेंशन योजना होगी शुरु, दूर होगी बेरोजगारी – पांसे

कांग्रेस ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र को उन्नतिशील बनाने और आम आदमी के विकास के लिए काम किया है। यह बात पूर्व विधायक डाक्टर पी आर बोडखे ने कांग्रेस के पक्ष मे चुनाव…

गंगा के लिए शिवराज की सभा मे ग्रामीणों का सैलाब.

15 नवंबर बैतूल शाहपुर.  घोड़ाडोंगरी विधान सभा के बीजादेही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा हुई ।घोड़ाडोंगरी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंह उइके पक्ष में …

मतदान के रूप में अपने अधिकारों को पहचानें और करें मतदान: कलेक्टर श्री बैंस

निर्वाचन 2023 बैतूल 14 नवंबर 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस ने मदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता के रूप में अपने अधिकारों को पहचाने और अपने…

खेती हर श्रमिकों का परिवार सहित 25 लाख का बीमा होगा – निलय विनोद डागा

14 नवंबर बैतूल।। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने मंगलवार विधान सभा के दो दर्जन से अधिक ग्रामों…