Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

सेंट्रल स्कूल में किसने अड़ंगा लगाया था ये सबको मालूम है अर्जुन वामनकर

Media Center News

16 नवंबर

बैतूल।।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अर्जुन वामनकर ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा नेता सत्ता का कैसे निजी हितों के लिए फायदा उठाते है इसका उदाहरण सेंट्रल स्कूल है जिसके भवन के लिए अड़ंगा लगाया गया था । पूरी कोशिश की गई थी कि भवन नही बने जिसके बाद बैतूल से सेंट्रल स्कूल चला जाता और भाजपा नेता के स्कूल को फायदा हो जाता । बच्चो की शिक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी अपना स्वहित साधने की साजिश रची गयी थी।

श्री वामनकर ने कहा कि बैतूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और इसके लिए मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार के बच्चे कम फीस में अच्छी शिक्षा लें इसी उद्देश्य से बैतूल में सेंट्रल स्कूल खोला गया था। इस स्कूल की शुरुआत सुभाष स्कूल में की गई थी और जल्द ही भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी ,लेकिन सेंट्रल स्कूल का भवन ना बने इसके लिए अड़ंगे लगाए गए । जिसके कारण बैतूल से सेंट्रल स्कूल जाने वाला था और इसका सीधा फायदा भाजपा नेता के स्कूल को मिलने वाला था।

श्री वामनकर ने कहा कि भाजपा के भैया हमेशा अपना विकास देखते हैं और उनके पेड वर्कर भैया को विकास का भैया बताते हैं । भैया के विकास के पीछे भी उनके स्वार्थ थे। गढ़ा डैम इसलिए बनाया गया था क्योंकि यहां भैया की जमीन थी ,और जमीन डूब में गयी तो उसका मुआवजा उनको मिला। किसानों को भले ही आधा मुआवजा मिला हो लेकिन किसानों को मिले मुआवजा से दोगुना मुआवजा भैया को मिला है इसके दस्तावेज भी सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। अब फैसले की घड़ी आ गयी है। नेता नहीं बेटा ही चुनना है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.