Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

किसानों को धान का 2500 रुपये और गेहूं का 2600 रुपये मिलेगा समर्थन मूल्य – निलय विनोद डागा

लागत लगाएगी कांग्रेस मुनाफा कमाएंगे किसान भाई, सफाई कामगारों के भरे जाएंगे 75 हजार पद

Media Center News

16 नवंबर

बैतूल।। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बैतूल विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने किसानों की खुशहाली को लेकर बड़े एलान किये है। साथ ही सफाई कामगारों के उत्थान और सम्मान को लेकर भी कांग्रेस के वचनों से अवगत कराया हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने माननीय कमलनाथजी के नेतृत्व में सरकार बनते ही सबसे पहला काम किसान भाइयों को राहत दिए जाने का किया था। दिये गए वचन के मुताबिक हमारी विधान सभा सहित प्रदेश के 27 लाख किसानों की कर्ज माफी की गई थी। लेकिन धोखेबाज भाजपा को किसानों के हित मे लिया गया यह फैसला रास नहीं आ रहा था। विधायकों की खरीद फरोख्त कर जनसमर्थन से चुनी गई कांग्रेस की सरकार को बेदखल कर दिया गया। लेकिन किसान भाई चिंता ना करें प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए कांग्रेस एकबार फिर तैय्यार है। किसानों को राहत देने के लिए कृषक न्याय योजना के अंतर्गत किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज कांग्रेस माफ करेगी। इसके अलावा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके इसके लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये तथा धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये दिया जाएगा। “लागत कांग्रेस की मुनाफा किसान का ” कार्यक्रम के तहत खेतों के लिए बिजली पानी एवं यूरिया की बोरियां निःशुल्क वितरित करेंगे। खाद का 100 प्रतिशत वितरण सहकारी समितियों से कराया जाएगा।

 

सफाई कर्मियों के 75 हजार पद भरे जाएंगे

 

कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने सफाई कामगारों कि भी चिंता करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सफाई कामगारों को सम्मान योजना के तहत सफाई कामगारों की ठेकेदारी प्रथा पर न्याय किया जाएगा। ठेके पर काम करने वाले सफाई कामगारों के साथ किये जाने वाले शोषण पर लगाम लगाने का काम कांग्रेस करेगी। पड़ बढाने के साथ वारिसों की भर्ती के लिए विशेष नियुक्ति के प्रावधान समेत ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों के 75 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे। जाति प्रमाणपत्र पर 1950 की बाध्यता समाप्त की जाएगी। श्री डागा ने कहा कि, अब समय आ चुका है धोखेबाज भाजपा को सबक सिखाने का , कांग्रेस के नेतृत्व में एक नए मध्यप्रदेश का उदय आप लोगों के आर्शीवाद से किया जावेगा समाज के हर तबके सहित बुजुर्ग, महिलाएं , पुरुष, बच्चे और युवा एक खुशहाल जीवन जी सकें।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.