Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

पुरानी पेंशन योजना होगी शुरु, दूर होगी बेरोजगारी – पांसे

कांग्रेस ने बीना भेदभाव के सभी वर्गो के लिए किया काम - डॉ बोड़खे

Media Center News

कांग्रेस ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र को उन्नतिशील बनाने और आम आदमी के विकास के लिए काम किया है। यह बात पूर्व विधायक डाक्टर पी आर बोडखे ने कांग्रेस के पक्ष मे चुनाव प्रचार के दौरान कहीं।उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ने ही सुई से लेकर हवाई जहाज बनाने लाखो लोगो को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ साथ गांव गांव तक बिजली पहुंचाने , देश में इन्टरनेट सुविधा भी कांग्रेस की ही देन है जिससे आम आदमी का जीवन स्तर बेहतर हुआ है । उन्होंने कहा कि जब कुछ नही था तब काग्रेस ने विकास को गति प्रदान की । रोजगार ग्यारंटी योजना के तहत गरीब मजदूरों का जीवन स्तर बेहतर बनाया। पंचायती राज के माध्यम से गांव की चौपाल पर ही गांव का विकास किया यह सब कांग्रेस की ही देन है । उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी के लोग बरसों से नौजवान पीढ़ी को बरगलाकर अपने पूर्वजों के विरुद्ध भड़काकर , और उल्टी सीधी पट्टी पढ़ाकर , उनका जीवन खराब कर रहें है । बीते दस वर्षो में कई बड़े बड़े सरकारी उपक्रम प्राइवेट लोगो के हाथो में चले गए रोजगार के अवसर कम हो गए शासकीय विभागों में भर्तीया हो नही रही , पैंशन योजना बंद हो गई जो मिल रहा उसमे दवाई का भी खर्च नहीं निकल पाता । खेतो की लागत कई गुना बढ़ गई । पारंपरिक तरीके से खेती समाप्त हो गई । इस और भाजपा का बिल्कुल ध्यान नही आम आदमी मंहगाई की मार , बेरोजगारी , शिक्षा , स्वास्थ जैसी बुनियादी सुविधाओ के लिए हाहाकार मच गया है , रसोई का बजट बिगड़ गया मंहगाई पर भाजपा सरकार का बिल्कुल नियत्रण नही, किसान छात्र आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए , देश का सबसे बड़ा संस्थान दूर संचार विभाग मरणासन्न अवस्था को पहुंच गया दस वर्षो में लाखो दूर संचार कर्मियों अधिकारियों ने नौकरी छोड़ दी इसी कई ज्वलंत समस्या आम आदमी को हैरान परेशान किए हुऐ है जिसे सुलझाने या राहत प्रदान नही की गई बल्कि लोगो को गुमराह करके कभी मदिर मस्जिद के नाम पर तो कभी भारत पाकिस्तान के क्रिकेट के नाम पर गुमराह करके वोटो की राजनीति की जा रही है । इन्होंने कहा कि जब कांग्रेस गरीब लोगों को न्यूनतम दर पर कंट्रोल से अनाज और सब्सिडी में 400रूपये में सिलेंडर , छात्रों को स्कॉलरशिप देती थीं तो भाजपा मुफ्त की रेवड़ियां बोलती थी । अब सत्ता के लिए अब कुछ फ्री बाटने को तैयार हैं इतना ही नही अपने बड़े बड़े उद्योग पतियों को तो कई सरकारी उपक्रम कोड़ियो के भाव सौप दिए। उन्होंने कहा कि मुलताई ऊंचाई पर होने के कारण यहा पीने के पानी का संकट था जिसे कमलनाथ जी के सहयोग से मेरे कार्यकाल में स्वीकृत कर भूमिपूजन किया गया था । परन्तु दस वर्ष सुनीलम और पांच वर्ष देशमुख विधायक रहने के बाद भी योजना पुरी नही हुई और अंततः विधायक सुखदेव पांसे द्वारा ही योजना पुरी कर नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि 30वर्षो से भाजपा के सांसद है जो कार्य सांसद को करना चाहिए था वे कार्य भी कमलनाथ के सहयोग से कांग्रेस ने करवाए इसलिए विकास का पर्याय केवल कांग्रेस ही है जो सब वर्गों के भले और विकास के लिए काम करती हैं ।

****************

पुरानी पेंशन योजना होगी शुरु, दूर होगी बेरोजगारी==पांसे

आदमी जब अपनी पुरी उम्र सरकारी सेवा में लगा देता है तो उसे जहा काम मिलता वही सारी उम्र गुजर जाती है पुश्तैनी घर परिवार से दूर हो जाता है । ओर वेतन बच्चों के लालन पालन में उनकी शादी ब्याह में खत्म हो जाता है एसे समय में उस व्यक्ति का आर्थिक सहारा उसकी पैंशन ही एक मात्र सहारा रहती है जिसे भी भाजपा सरकार निगल गई । यह बात कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव पांसे ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की रीति नीति से परेशान हो गई। पुरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। अगले महीने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। जो पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी देकर पुनः लागू करेगी । उन्होंने कहा कि 18 साल से भाजपा सरकार ने लोगों को रोजगार से वंचित कर दिया 18साल से अधिक का युवा अपने पैरो पर खड़ा होना चाहता है , रोजगार पाना चाहता है , देश और समाज के लिए कुछ करना चाहता है एसे नौ जवानों को रोजगार ना देकर उनको बरगलाकर उनका भविष्य खराब कर दीया गया। उन्होंने कहा कि उनसे जितना बन पड़ा उन्होंने रोजगार उपलब्ध करवाने का काम किया । लेकिन रोजगार के लिए छेत्र के लोगों को दूर दराज जाने को मजबूर होना पड़ा । उन्होनें कहा कि जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनी तो नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे । बुधवार को सुखदेव पांसे ने अपने चुनाव प्रचार में ग्राम सोनौली , जामगाव , कान्हाखापा , साबड़ी , बोदलपटार, मोहरखेड़ा , करजगाव , खड़ाआमला , वलनी , भिलाई , मोही , चिखली खुर्द , डहुआ , घाट पीपरिया , घाटबीरोली , मायावाडी आदि ग्रामों का सघन जनसंपर्क किया इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे । पांसे ने ग्रामीणो से जनसंपर्क के दौरान रूबरू होकर आत्मीयता से मिलकर आगामी 17 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान कर अपने पक्ष में आशीर्वाद मांगा ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.