Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

कांग्रेस सत्ता में आई तो थम जाएगा विकास का सिलसिला-आदित्य बबला शुक्ला

जिले के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा को दे अपना समर्थन

Media Center News

16 नवम्बर 2023

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास का सिलसिला थम जाएगा। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद तात्कालिक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनकल्याणकारी योजनाओ को बंद कर दिया था। उन्होने जिले के मतदाताओ से अपील की कि बैतूल जिले के चहुमुखी विकास, युवाओ को रोजगार दिलाने, महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, आदिवासियो के उत्थान सहित जन-जन की समृद्धि के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बैतूल जिले की पांचो विधानसभा सीटो पर भाजपा प्रत्याशियो को समर्थन देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करे। मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने से विकास को रफ्तार मिलेगी। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा विकास एवं आमजन की खुशहाली की रही है। लगभग 60 वर्षाे तक कांग्रेस के शासनकाल में आमजन को मूलभूत सुविधाएं मिलना मुश्किल था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लगभग 18 वर्षाे के कार्यकाल में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम खड़े हुए है। केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। महानगरो से लेकर शहरो, गांव और मजरे टोलो, ढानो में तरक्की साफ दिखाई दे रही है। श्री शुक्ला ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में बैतूल जिले में विकास की रफ्तार थम गई थी। भाजपा के शासनकाल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे। उन्हे भी बंद कर दिया गया। इतना ही नही जनकल्याणकारी योजनाओ को भी बंद करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने मतदाताओ को आगह किया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास का सिलसिला थमने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाएं भी बंद हो जाएगी। उन्होने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के विकास और आमजन की तरक्की की दिशा तय करने वाला है। इसलिए जिले के चहुमुखी विकास और जन-जन की समृद्धि के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर बैतूल जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रो के भाजपा प्रत्याशियो को आशीर्वाद दे। जिससे मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बने।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.