नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (सिविल डिफेंस वॉलिंटियर) बनने उत्साहित युवा.|
थाना शाहपुर मे जमा किये नामांकन फार्म
राजेश भन्नारिया शाहपुर
- सिविल डिफेंस अधिनियम 1968 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर का नामांकन फार्म थाना शाहपुर में जमा करने भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतू गुप्ता एवं सोहन प्रजापति विनोद मोर सहित अन्य लोगों द्वारा थाना में नामांकन जमा किया गया| जिससे नागरिक सुरक्षा के आपातकालीन एवं आपदा प्रबंधन के समय इनका उपयोग एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके| वर्तमान आकस्मिक परिस्थितियों को देखते हुए विभाग द्वारा समय-समय पर स्वयंसेवकों के नामांकन के निर्देश है कम से कम प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो एवं स्वयंसेवक प्रत्येक नगरीय निकाय के वार्डो से दो से पांच स्वयंसेवकों की भर्ती सुनिश्चित की जा रही है.