Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे 7 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण। 

Media Center News

20 जून

नगर परिषद आठनेर  के विभिन्न वार्डों के 7 करोड़ के विकास कार्यों का आज विधायक हेमंत खंडेलवाल भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम करेंगे। इस संबंध में नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अधो संरचना विकास योजना चतुर्थ चरण, अमृत 2.0 योजना जलप्रदाय कार्य, कायाकल्प 2.0 अभियान अंतर्गत सीसी रोड चौड़ीकरण कार्य, स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत एमआरएफ कंपोस्टिंग प्लांट के निर्माण, अमृत 2.0 योजना अंतर्गत वाटर बॉडी रिजर्वेशन , नगर के मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार स्थापना कार्य , वार्ड 09 शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 2 में पार्क निर्माण सहित, नगर की मुख्य मार्गों के डामरीकरण निर्माण कार्य ,वार्ड 2 में ग्रीन स्पेस पार्क जामठी फिल्टर प्लांट पर पौधारोपण एवं 24 घंटे जलप्रदाय हेतु विद्युत सप्लाई स्काडा सिस्टम का सहित 7 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगे , इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार नगर परिषद के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.