जातिगत जनगणना का चोपना पुनर्वास क्षेत्र के लोगों क़ो भी लाभ मिले – दिनेश सिंह

मामला चोपना पुनर्वास क्षेत्र मे रह रहें विभिन्न जातियों के लोगों का है जिन्हे जातीय आधार पर आरक्षण का लाभ और शासन से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहना पड रहा है. क्योंकि सभी क़ो सामान्य केटेगरी का दर्जा प्राप्त है.

Media Center News

1 मई चोपना क्षेत्र के भाजपा के युवा नेता दिनेश सिंह नें चोपना पुनर्वास क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी पहल क़ी है आपको बता दे क़ी पुनर्वास क्षेत्र चोपना के 32 गांव मे बंगाली समाज के लोग निवास करते है. जिनको भारत सरकार नें जातीय जनगणना मे शामिल नहीं किया है और न ही राज्य सरकार नें सभी क़ो सामान्य केटेगरी मे रखा है जिससे उन्हे शासन द्वारा दिये जाने वाले आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता जबकि बंगालियो मे भी विभिन्न जाति के लोग होते है. जिन्हे अन्य राज्यों मे आरक्षण प्राप्त है. चोपना क्षेत्र के भाजपा युवा नेता दिनेश सिंह नें इस मामले क़ो गंभीरता से समझते हुए क्षेत्र वासियों से अपील क़ी है क़ी वें इस मामले क़ो लेकर क्षेत्र वासियों के साथ एक बैठक करेंगे बैठक मे एकमत होकर निर्णय लिया जावेगा.उसके बाद आगे क़ी कार्यवाही वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन मे किया जावेगा. दिनेश सिंह नें क्षेत्र वासियों से अपील क़ी है कि वें स्थानीय और मूल मुद्दों क़ो लेकर आपसी भेदभाव समाप्त कर एक हो जाएं एंव भरपूर सहयोग भी करें. Uks….


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.