Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

सरकारी और निजी स्कूलों में नियुक्त हों वैदिक गुरु : महंत रविन्द्र पुरी

डॉ. नवीन आनंद सहित देश के 5 पत्रकारों को ब्राह्मण गौरव सम्मान दिया गया 

Media Center News

उन्नाव। बैसवारा ब्राह्मण उत्थान समिति के तत्वावधान में  छंछिराईखेड़ा, सुमेरपुर स्थित एम जी कॉलेज ऑफ साइंस,आर्ट एंड कल्चर के तत्वावधान में द्वादश विश्व वैदिक सम्मेलन एवं सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ।  इस अवसर पर श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा परिषद,महानिर्वाणी के सचिव महंत स्वामी रविन्द्र पुरी जी महाराज ने उपनयन संस्कार में दीक्षित  84 बटुकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि  मनुष्य धन,वैभव से नहीं, ज्ञान,विचार,गुण और संस्कार से बड़ा होता है। उपनयन संस्कार के बिना जीवन निष्फल होता है। संस्कारों की प्रथम प्रक्रिया मां से शुरू होती है और फिर गुरु से। मां से  संस्कारों की जो प्रक्रिया आरम्भ होती है,गुरु उसे परिष्कृत करता है।इसके बाद वह समाज जीवन में आता है ।  यूं तो भारतीय संस्कृति में  16 संस्कार हैं। लेकिन अग्नि संस्कार, जल संस्कार व वायु संस्कार प्रमुख है। उन्होने कहा कि समाज में ब्राम्हण अर्थात गुरू नही रहेगा ताे समाज भ्रमित हो जायेगा। जब जब साधु व ब्राम्हण में फूट पडती है समाज नष्ट होता है। उन्होने कहा कि भारतीय ऋषियों, मनीषियों की परंपरा गुरूओं की बदाैलत ही बची है। शिशु वेद काे पांचवा वेद बताते हुये उन्होने कहा कि गुरू परंपरा से मिली शक्तियों और गुप्त क्रियाओं से ही वेद, पुराण और गीता के अठारह अध्याय सुरक्षित है। इन्हें सुरक्षित रखने में ब्राम्हणाें का बडा याेगदान है। सनातन के अलावा दूसरा काेई धर्म नही है। उन्होने कहा कि सभी सरकारी व निजी स्कूलों में वैदिक गुरू की नियुक्ति की जानी चाहिए। हम लाेग इसका प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि आज कि राजनीति में अगर याेग्य ब्राम्हण ब्राम्हण और साधु आयेंगे ताे समाज का कल्याण होगा। ब्राह्मण धर्म का अधिष्ठाता है और स्त्री धर्म की प्रतिमूर्ति है। ब्रह्मविद्या न बदली है न बदलेगी। माेह का क्षय ही माेक्ष है। उन्होने कहा कि ब्राह्मणों के अंदर ब्रह्मत्व हाेना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी ब्रम्हात्मानंद सरस्वती ने कहा कि ब्राम्हण समाज का मुख है। वह समाज काे दिशा देने का काम करता है। वेदों और उपनिषदाें के माध्यम से उन्होने भारतीय धर्म व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वामी रविन्द्र पुरी जी महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार सियाराम पाण्डेय’ शांत ‘ की पुस्तक ‘मणिपुर की आग ‘का विमोचन किया तथा उज्जैन से पधारे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नवीन आनंद जाेशी, रांची,झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्र, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार नितिन चाैबे, प्रभात शुक्ल व मनोज द्विवेदी काे ब्राम्हण गाैरव तथा गिरिधर शर्मा और भारती श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिरसा वाणी के संपादक शाहनवाज हसन काे पत्रकार गाैरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैसवारा ब्राम्हण उत्थान समिति के अध्यक्ष अशाेक पांडेय ने स्वामी रविन्द्र पुरी,स्वामी ब्रह्मात्मानंद सरस्वती,सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त कर उपनयन संस्कार कराने वाले बटुकाें के उज्जवल भविष्य की कामना की।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.