Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

लोन लेने वाले ग्राहक सावधान. एजेंट नें किश्तों की राशि ग्राहकों से वसूल कर कम्पनी मे जमा नहीं की!

चोपना क्षेत्र के ग्राहकों नें एजेंट पर लगाए आरोप.

Media Center News

23 नवंबर चोपना सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ सक्रिय लोन एजेंटो ने ग्राहकों से किश्त राशि तो वसूल कर ली. किन्तु उसे कंपनी में जमा नहीं कराया. कई ग्राहकों ने बताया कि इस क्षेत्र के एक लोन एजेंट नें उनसे किस्तों की राशि तो वसूल कर ली है किंतु उसे कंपनी में आज तक जमा नहीं कराया है. ग्राहकों ने यहां तक बताया है कि चोपना क्षेत्र के रहने वाले एक एजेंट नें उनसे लोन दिलाने के नाम पर रुपए भी लिए हैं. कहा की लोगिन करने के लिए पैसे लगते हैं ऊपर तक पैसे देने होते है. ऐसे एक दो नहीं कई ग्राहक हैं. जिसकी जानकारी  nbn के पास है  ग्राहकों नें नाम नहीं छापने की शर्त पर उक्त जानकारिया दी. तथा ऐसे फ्राड लोन एजेंट से लोगों को सावधान रहने की सलाह भी दी है.  उक्त एजेंट  कम्पनी छोड़ चुका है  फिर भी  लोगों से किश्त वसूल कर रहा है.जिन लोगों नें एजेंट को किश्त जमा कर दी है  वे कम्पनी व  नजदीकी पुलिस थाने मे इसकी शिकायत भी दर्ज करवाए. आगे लगातार खबर…


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.