Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

श्री श्याम जन्मोत्सव पर हुआ भजन संध्या का शानदार आयोजन

घोड़ाडोंगरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के निवास पर जमकर झूमें खाटू श्यामभक्त

Media Center News

 

25 नवंबर

भौरा। श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शुक्रवार रात 8 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके के निज निवास पर खाटू श्याम जी की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतरंगी फूलों से मुख्य मंच पर श्याम बाबा की भव्य झांकी सजाई गई।भजन संध्या का शुभारम्भ भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने मंच पर सजी खाटू नरेश की भव्य झांकी के समझ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने रात्रि 8 से देर रात तक भजन कीर्तन का आनंद लिया। श्याम जन्मोत्सव पर श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया। बाबा की ज्योत प्रज्जवलित की गई। इसमें सभी ने आहुतियां डाली। भव्य संकीर्तन भाव गीत धमाल के साथ शिवानी साउंड सर्विस शोभापुर कालोनी पाथाखेड़ा द्वारा श्याम सहारा टीम और वाद्ययंत्र वाधको द्वारा बाबा श्याम को रिझाया गया।जिसमें केसला के भजन गायक गुलाब बारसे, छिंदवाड़ा की भजन गायिका पूजा ठाकुर एवं स्थानीय गायक आशुतोष गुप्ता ने मधुर भजन सुनाते हुए श्याम प्रेमियों को खूब लुभाया। खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गए भजन से शुरुआत हुई। अपने भक्तों के घर तुम गए थे गिरधर, वो कौन है, जिसने हमें दी पहचान है, वो कोई ओर नहीं खाटू वाला श्याम है आज, कीर्तन की है रात, जावण दे खाटू श्याम, मेरे खाटू श्याम, हो रही जय जयकार, राधा का भी श्याम, खाटू नगरी में बसे मेरे श्याम जैसे भजनों पर श्याम प्रेमी खूब झूमें। महिलाओं के साथ साथ बच्चे भी भजनों पर नृत्य करते नजर आएं


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.