Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

ग्राहकों के साथ कंपनी को भी चूना लगाया करते थे दलाल!

पोल खुलने से मामला सामने आया अब बचने के सोर्स लगा रहें है.

Media Center News

   चोपना क्षेत्र के आसपास के गावों मे लोन बाटने और उसकी वसूली करने का काम कुछेक एजेंट लोग करते है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  पर्स्नल व बिजनेस लोन देंने वाली  एक कंपनी नें एजेंटो की नियुक्ति क्षेत्र में की थी. किन्तु  एक एजेंट नें ग्राहक को लोन देने पर मिलने वाली राशि से 50% की एकमुस्त रिश्वत राशि के लिए कुटरचित दस्तावेज तैयार करवा कर कंपनी को चूना लगाया, साथ-साथ ग्राहकों से इस बात के भी रूपये लिए की ऊपर बैठे अधिकारियों को देना होता है  वह लोन लेने वाले ग्राहकों को यह समझा देता था कि आपको केवल दो किस्त भरना उसके बाद में किस्त भरना छोड़ देना है. इसलिए लोन से मिलने वाली राशि का 50% मुझे चाहिए जिसे लोग कम करके लोन लेने को तैयार हो गए कृषि दुकानदार सहित कई व्यक्तियों से उक्त दलाल नें रिश्वत ली तब जाकर उनका लोन पास कराया जाता . लोन लेने वालों को यह व्यक्ति स्वयं कहता है कि दो किस्त से ज्यादा आपको नहीं भरनी है. बाकी मैं सब संभाल लूंगा आपको सिर्फ पैसे देने होंगे. कुछ ही समय बाद यह लोन एजेंट उक्त कंपनी से काम छोड़ देता है, इसके बावजूद भी लोन लेने वाले ग्राहकों से पैसे वसूलते रहा है. जब यह बात कंपनी को पता चली तो कम्पनी के अधिकारीयों नें इस एजेंट पर दबाव बनाया कि यदि वह पूरे पैसे जो ग्राहकों से लिए हैं वह कम्पनी मे 2 -3 दिन जमा नहीं कर देता तो कंपनी उसके खिलाफ कठोर एक्शन लेगी. उक्त एजेंट ने लगभग आधा सैकड़ा लोगों से नौकरी छोड़ने के पश्चात भी किस्त के नाम पर पैसे लेकर गबन कर लिए हैं. इस दलाल की दिन चर्या  इतनी बदल गई की vip स्टाइल मे रहने लगा दुसरो का पैसा हजम कर  बार, ढाबा, महंगे रेस्टोरेंट, मे उडाने  लगा  अचानक कोई फुटपाती  कार मेंटेन करने  से  तो आश्चर्य होना वाजिब है.कम्पनी और लोगों का पैसा गबन कर शौक पुरे करता फिर रहा था अब  खबर छपी तो हीं ग्राहकों से कहीं कंपनी के लोगों से चरण वंदना करता फिर रहा है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कम्पनी नें  पांच लोगों  सहित एक ग्राहक की लिखित शिकायत भी कर दी है. एंव एक अन्य को  टाइम देकर चेतावनी के साथ  कुछ समय के लिए बख्श दिया है. जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयों को दें दी गई है. अधिकारीयों के निर्देशानुसार जाँच चल रही है  जिसमे और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.