शिक्षक दिवस पर शिक्षक के साथ जमकर मारपीट.

घटना से ग्रामीण अंचल के शिक्षकों मे खौफ. मामला शाहपुर ब्लाक के डाबरी गांव का

Media Center News

शाहपुर 5 सितंबर मामला ग्राम डाबरी का है,गांव के प्रताप उर्फ गन्नू ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे स्कूल में पहले तो मौजूद शिक्षकों के साथ अभद्रता की गाली गलौज की. स्कूल के दस्तावेज जलाने की धमकी दी इसके बाद स्कूल के एक शिक्षक रमेश लोबे को चौराहे पर रोककर उसके साथ मारपीट की जिससे शिक्षक लहूलुहान हों गया उन्हें शाहपुर अस्पताल मे भर्ती किया गया. इस घटना से आक्रोशित शिक्षकों ने तहसीलदार और एसडीओपी को ज्ञापन सौपा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है. इस घटना से ग्रामीण क्षेत्र मे पढ़ा रहें शिक्षकों मे खौफ है. कभी भी कोई भी नसेड़ी मुंह उठाये स्कूल मे दाखिल हों जाता है. ऐसी घटनाये पहले भी कई जगह घटित हों चुकी है.

. शाहपुर से शीतल परसाई की रिपोर्ट


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.