माचना तट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

भगवान शिव,पार्वती की प्रतिमा बनाने के लिए गौर निकालने माचना नदी के तट पर पहुंची महिलाएं

Media Center News

6 सितंबर शाहपुर हरितालिका व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. माचना तट पर गौर निकालने महिलाओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने बड़े उत्साह से माचना नदी की पूजा अर्चना कर, तीज व्रत की पूजन के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बनाने गौर (बालू ) निकाला. तीज की रात्रि मे भगवान की बालू रूपी प्रतिमा की पूजा की जाती है. सौभाग्य की कामना से सनातनी महिलाएं यह व्रत करती है. निर्जला रहकर यह व्रत किया जाता है. माचना से गौर निकालने के पश्चात् महिलाओं नें एक दूसरे को बधाई दी. शीतल परसाई शाहपुर.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.