चोपना क्षेत्र की प्रमुख समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर से मिले पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व विधायक.
पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता तपन विश्वास और पूर्व विधायक मंगल सिंह नें बैतूल कलेक्टर से चोपना क्षेत्र वासियों के लिए की पट्टो की मांग कलेक्टर नें इस समस्या को जल्द हल करने का दिया आश्वासन.
10 सितंबर बैतूल : बंगाली केम्प चोपना क्षेत्र मे पट्टो की प्रमुख समस्या है. बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के अंतर्गत चोपना क्षेत्र में लगभग 32 गांव बंगालियों के हैं इन प्रत्येक गांव में पट्टो से संबंधित कई मूल समस्याएं हैं तपन विश्वास नें बताया कि लोग बरसों से रह रहे हैं और उन्हें पट्टा आवंटित नहीं हुआ है. वे केवल पुनर्वास विभाग के प्रमाण पत्र के सहारे कृषि कर रहें है. उन सबको पट्टा मिलना चाहिए जो वास्तविक है. प्रत्येक ग्राम पंचायत, गांव ,पटवारी हल्का के अनुसार इस समस्या को गंभीरता से समझकर विधिवत रूपरेखा बनाकर इसका हल निकल पाएगा,यही आस लेकर कलेक्टर बैतूल के सामने आज चोपना क्षेत्र के लोग पहुंचे थे. कलेक्टर नें जल्द हीं इस समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है कलेक्टर से मिलने वालों मे प्रमुखतः पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तपन विश्वास, हराधन सरकार, उत्तम बछाड़,जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, कृष्णकुमार. कमल भबाल आदि उपस्थित रहें.by nbn umakant sharma.BTL