चोपना 3 सितंबर : हाल ही में गठित बंगीय समाज बैतूल की मासिक सभा की बैठक
1 सितंबर रविवार को चोपना के नर नारायण आश्रम में संपन्न हुई इस बैठक मे क्षेत्र के प्रत्येक गांव के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हों रहें अत्याचार के विरुद्ध चोपना के बंगाली समाज ने एक जुट होकर इसका भरसक विरोध किया था,ज्ञापन सौंपे थे इसके बाद बंगाली समाज के लोग आपसी सहमति से बंगीय समाज के नाम से एक समिति बनाई है जिसका मुख्य उद्देश्य अपने समाज का सर्वांगीण विकास, अपनी जाति,संस्कृति की रक्षा, मातृभाषा बंगला की पठन पाठन शुरू करवाना तथा जाति का वर्गीकरण करते हुए अनुसूचित जाति का दर्जा दिलवाने एवं क्षेत्र मे पट्टे की समस्या के विषय मे दीर्घ चर्चा की गई. सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेश सेन नें बताया कि ध्यान देने योग्य बात है यह है कि इस बार बंगाली समाज की एकता और सामंजस्य इस बैठक मे देखने को मिली क्योंकि यहां प्रत्येक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता, सामाजिक और धार्मिक लोगों के साथ कर्मचारियों की एकजुटता भी रहीं. सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभा में प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक श्री भोलानाथ सरकार, खितीष खराती, सुरेश सेन, अमित राजु दास, विकास बोस, सुभाष रंगदार, अधिवक्ता आषुतोष घोष, मधु मंगल सरकार, जनपद सदस्य प्रदीप विश्वास, प्रशांत मंडल, उपसरपंच किशोर विश्वास, अनिल विश्वास श्रीमती अमिय सरकार असीम हलदार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। Edited by उमाकांत शर्मा
Get real time updates directly on you device, subscribe now.