ग्राम पंचायत हीरापुर मे भ्रष्टाचार! ग्रामीणों नें जिला पंचायत सी.ई.ओ. से की लिखित शिकायत

ग्रामीणों नें सरपंच, उपसरपंच पर लगाए भ्रष्टाचार अनियमितता और अभद्रता के आरोप. उपसरपंच को किया टारगेट.जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की हीरापुर पंचायत का मामला.

Media Center News

बैतूल। 3 सितंबर ग्राम पंचायत हीरापुर के सरपंच, उपसरपंच एवं सचिव द्वारा आर्थिक अनियमितता किये जाने की शिकायत जिला पंचायत सीईओ से की है। शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव को दो वर्ष हो चुके है, किन्तु पंचगणों का नाम ग्राम पंचायत के दर्पण में अंकित नही है। सरपंच, उपसरपंच एवं सचिव द्वारा आज तक कोई भी मिटींग आयोजित नही की गई है। पंचायत द्वारा आमसभा के आयोजन में पंचगणों के प्रस्तावित कार्य को महत्व नहीं दिया जाता है। सरपंच, उपसरपंच एवं सचिव अपनी मर्जी से काम करते है। उपसरपंच के पति द्वारा ग्राम में कार्य किया जाता है एवं उक्त कार्यों में भारी भ्रष्टाचार किया जाता है। पंचों और ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से ग्राम पंचायत हीरापुर द्वारा किए गये कार्यों का मूल्यांकन पंचगणों के सामने करवाने की मांग की। पंचों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम गोल्हई खूर्द में टिनशेड, आंगनवाडी केन्द्र गोल्हई खूर्द में किए गये 42,000 के कार्य को 15,000 रू. में कर दिया और शेष राशि का गबन किया गया। जिसकी जानकारी लेने पर सरपंच के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। ग्राम गोल्हई खूर्द में कन्नूलाल धुर्वे के खेत के पास बना तालाब कुल 1465000 का कार्य किया गया, जिसमें आज तक ट्रेक्टर वाले को पैमेन्ट नही दिया गया। ग्राम शिवसागर में पेयजल कूप का निर्माण विगत 2 वर्षों से किया जा रहा है, जो पूर्ण नही हुआ। जिसका कार्य पुन: प्रारंभ करने की बोलने पर 20,000 रू. की मांग की गई। ग्राम पंचायत गोल्हई खुर्द के कोचाखेड़ा में कोई भी रोड़ नही है। ग्रामीणों के द्वारा मांग करने पर सरपंच के द्वारा अनाकानी की जाती है जिससे ग्राम के बच्चे स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्राम हीरापुर 1 नंबर में जतिन बाला के घर से बलाई व्यापारी के घर तक
का सीसी रोड़ 100 मी. का सन 2022 में बनाना प्रारंभ हुआ था जो आज तक पूर्ण नही हुआ। कार्य को पुन: चालू करने का कहने पर उपसरपंच के द्वारा 5000 रू. की मांग करता है। ग्राम पंचायत द्वारा 350 बोरी का पैमेन्ट निकाल लिया गया, किन्तु कार्यस्थल पर मात्र 200 बोरी सीमेन्ट की डाला गया। स्टाप डेम का निर्माण वनग्राम हीरापुर के मंकर के खेत के पास बिना प्रस्ताव के कार्य किया गया जिसमें गिट्टी के स्थान पर बोल्डर डाला गया। उक्त कार्य 1300000 रू. के कार्य को 5,00,000 रू. में कर शेष राशि का गबन किया। ग्राम कटासुरर के पंचगणों एवं ग्रामीणों के द्वारा आमसभा में जो भी प्रस्ताव दिया गया वहां आज तक कोई भी कार्य नही किया गया। पंचों और ग्रामीणों ने सभी कार्य का मूल्यांकन कराकर दोषियों पर कार्रवाही करने की मांग की। मुद्दा सरपंच और उपसरपंच का पूरा कार्यभार उनके पतियों नें संभाल रखा है.

वहीं इस मामले मे उपसरपंच का कहना है की उनके ऊपर जो आरोप लगे है वह गलत है. ग्राम पंचायत मे सरपंच और सचिव जिम्मेदार है उपसरपंच को कोई अधिकार नहीं होते.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.