Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

अवैध कोयला परिवहन करते ट्रेक्टर पकड़ाया

Media Center News

पुलिस अधीक्षक बैतूल  सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना चोपना जिला बैतूल पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला उत्खन्न/ अवैध कोयला परिवहन अपराधो के खिलाफ कार्यवाही करते हुये थाना चोपना जिला बैतूल द्वारा ग्राम डुल्हारा में आंगनवाडी के सामने रोड पर ट्रेक्टर ट्राली से अवैध कोयला परिवहन करते ट्रेक्टर ट्राली पकड कर जप्त किया. 16/05/23 के करीबन रात्रि 4.30 बजे मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डुल्हारा में एक ट्रेक्टर ट्राली से ट्रेक्टर का चालक ट्राली में अवैध रूप से कोयला भरकर सीवनपाट, घोडाडोंगरी की ओर जाने वाला है सूचना कि तस्दीक हेतु थाना प्रभारी चोपना उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, हमराह स्टाफ के रवाना होकर ग्राम डुल्हारा आंगनवाडी के सामने रोड पर पहुंचे तो एक नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर सीवनपाट की तरफ जाते हुये दिखा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से रोका ट्रेक्टर का चालक पुलिस को देखकर कूदकर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया ट्रेक्टऱ मे कोयला भरा था जो 03 तीन टन वजनी कीमती 30,000 रूपये का है ट्रेक्टर क्रमांक MP48A9104 के अज्ञात चालक के द्वारा अवैध रूप से कोयला उत्खन्न कर चोरी कर ले जाते समय पकड़ा जाने से नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर 744 FE ट्रेक्टर क्रमांक MP48A9104 में लगी ट्राली में भरा कोयला मय ट्रेक्टर ट्राली के जब्त किया पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया तथा प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश जारी है ।

उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी उप निरीक्षक छत्रपाल छुर्वे, सउनि संतोष सिंह नागवे, सउनि विनोद मालवीय, आरक्षक 666 कमलनाथ चौरे, आरक्षक 613 प्रिंस अहिरवार, आरक्षक 686 देवेन्द्र गौर की सराहनीय भूमिका रही है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.