14 मई बैतूल मुखबिर की सूचना के आधार पर पाढर पुलिस चौकी के स्टाफ द्वारा बैतूल रोड पर पीसाजोडी मोड के पास अवैध पशु परिवहन करते ट्रक को पाढर चौकी के पुलिस स्टाफ द्वारा नीमपानी ढाबे के पास से पीछा करते हुये नाकेबंदी कर पकडा गया. पकडे हुये ट्रक मे कोल्डड्रिंक की आड मे पशु तस्करी की जा रही थी. कुल 58 नग गौवंश
को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र के अमरावती ले जाया जा रहा था. नाकेबंदी के दौरान ट्रक छोडकर भाग रहे तीन आरोपियो मे से दो आरोपियो को पुलिस द्वारा धेराबंदी कर पकड लिया गया है तीसरा भागने मे सफल हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है.सभी पशुओ को त्रिवेणी गौशाला झगडिया ले जाकर गौशाला मे दाखिल कर पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है.
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Next Post

