Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

अबकी बार अघोषित बिजली कटौती की मार. 

चोपना ग्रामीण क्षेत्र की समस्या

Media Center News

 

           26 मई  चोपना क्षेत्र मे अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बहुत परेशान हो रहें है उस पर भीषण गर्मी की मार अलग कहर बरपा रहीं है इस क्षेत्र मे काम औरकिसी भी समस्या को लेकर न नेतानगरी दिलचस्पी लेते है न तों अधिकारी कर्मचारी. सिर्फ रेत पर राजनीती करने के लिये नेता नहीं चुनती चोपना क्षेत्र की जनता, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा चौबीस घंटे बिजली देने का वादा इधर किसानों से कर गई. किन्तु अब कोई सुध लेने वाला नहीं. बिजली विभाग अब सिर्फ बिल वसूल करने और किसानों पर केस बनाने मे मस्त है. वास्तव मे बिजली विभाग द्वारा सही समय पर वास्तविक मेटनेन्स कार्य करवा लिया जावे तों समस्या ही नहीं होंगी किन्तु जब भूख लगेगी तब फसल उगाएंगे की तर्ज पर बिजली विभाग काम कर रहा है. वोल्टेज तों ऐसा मिल रहा है की मोबाइल भी चार्ज नहीं हो. कूलर पंखे पानी बोर मोटर की बात बहुत दूर की है.

*ट्रांसफार्मरो पर खुले लटकते हैं करंट वाले नंगे तार*

बिजली विभाग के कार्यों व मेन्टनेन्स की अत्यंत खराब गुणवत्ता का सबूत आपको प्रत्येक ट्रांसफार्मर एंव उसके आसपास खुले लटकते करंट वाले तारो को देखने से मालूम पड़ जायेगा आगे बिजली को लेकर और भी खबर… बबलू मंडल एंव नित्यानंद राय की रिपोर्ट चोपना.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.