Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजित

Media Center News

शीतल परसाई  17 मार्च शाहपुर

*मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद* के मार्गदर्शन में विकासखंड शाहपुर के सेक्टर बरेठा एवं शाहपुर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को ग्राम विकास की अवधारणा, समिति संचालन एवं दस्तावेजीकरण की जानकारी देकर उनकी कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाना था।

यह प्रशिक्षण नवांकुर संस्था जय सेवा वेलफेयर फाउंडेशन एवं सनराइज डेवलपमेंट सोसाइटी शाहपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में ब्लॉक समन्वयक *संतोष सिंह राजपूत* ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए परिषद की भूमिका एवं समाज में जनभागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

*श्री राजकुमार सिरोरिया* ( नवांकुर संस्था) सनराइज डेवलपमेंट सोसाइटी शाहपुर ने समिति प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन देते हुए समितियों के सुचारू संचालन, सामूहिक सहभागिता एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया।

*श्री मनीष कुमरे* (पूर्व मंडल अध्यक्ष) ने स्वच्छताग्राम विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्राम स्तर पर स्वच्छता, जनजागरूकता और सामुदायिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

इसी क्रम में परामर्शदाता *श्री दयाराम जी विश्वकर्मा* ने ग्राम विकास की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए ग्रामों के समग्र विकास में समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। वहीं परामर्शदाता *सुश्री सुनीता केतवास* ने समितियों के दस्तावेजीकरण विषय पर जानकारी देते हुए अभिलेखों के सही संधारण और प्रशासनिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता *श्री दीपचंद वर्मा** द्वारा किया गया तथा अंत में नवांकुर संस्था बरेठा के *श्री रंजेश करोपे* द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से उपस्थित समिति सदस्यों को ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.