जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

पुलिस कों चकमा या मिलीभगत! साजिश की भी आशंका

Media Center News

31 मार्च

बैतूल। जिले के सातनेर, पट्टन, नड़ामानी, खैरी, शाहपुर,हमलापुर,रामनगर, बोरदेही समेत दर्जनों गांवों में जुआ फड़ सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जुआरी अब रोज ठिकाना बदल रहे हैं—शाम को नया अड्डा, रात भर खेल और सुबह होते-होते समेट। इससे छापेमारी में पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। अंकित,प्रतीक,गोलू दुले, गुड्डू, प्रकाश चौकी, प्रवीण गोलू राठौड काटकुम्भ का भाईजान इत्यादि लोग सक्रिय भैसदेही  के महाराष्ट्र बॉर्डर पर गुड़गांव बड़गांव इत्यादि ठिकाना बदल कर खेल चल रहा है लाला ,लक्ष्मण. हिरडी. इसमें बड़ी बात यह है की यह लोग सब एक दूसरे जुआरियों से सम्पर्क में है.

सूत्रों का दावा है कि यह महज जुए का खेल नहीं, बल्कि आला अधिकारियों को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश हो सकती है। “छापा पड़ा तो लापरवाही, नहीं पड़ा तो भ्रष्टाचार का आरोप”— इसी फंदे में पुलिस को फंसाने की कोशिश की जा रही है। कुछ जानकार इसे सोचा समझा षड्यंत्र भी बता रहे हैं।

युवा जुए के चंगुल में फंस रहे हैं और परिवार बर्बाद हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उमाकांत शर्मा


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.