Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

अवैध शराब बेचने पर कोई पाबंदी नहीं.

थाना चोपना क्षेत्र का मामला

Media Center News

26 मई चोपना   : चोपना क्षेत्र मे यदि आप बेरोजगार है? या तों आप शराब बेचें और नहीं तों बेरोजगारी, बेकामी का गम भुलाने के लिये शराब पिये. अब इस क्षेत्र मे कोई वैध शराब दुकान तों है नहीं. लेकिन कौन से किस्म की शराब होना आपको सब मिलेगी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार     कार्तिक हिरणघट्टा     के पास उपलब्ध है. कच्ची, छिंदवाड़ा वाला माल, बगडोना वाला माल, शाहपुर वाला, होशंगाबाद वाला, सब उपलब्ध है इस क्षेत्र का सबसे बड़ा शराब कारोबारी होने का ख़िताब इन्ही के नाम है, और पुलिस से तो पुराना याराना बताता है यह व्यक्ति अवैध शराब बेचते बेचते इतना बड़ा हो गया  अब बड़ी बड़ी बातें करता है सैकड़ों  लीटर प्रतिदिन कच्ची शराब इसके ठिये से बिकती है. शराब ठेकेदार के लोग भी इससे परेशान है.  इसी की तरह धरमपुर गांव का जतिन, और अधीर का भी अवैध शराब का बड़ा कारोबार है. पुलिस नें दर्जनों बार इन्हे पकड़ा है लेकिन कोई ठोस और बड़ी कर्यावाही नहीं हुई इसलिये इनके हौसले बेहद बुलंद है. हालांकि इन सब अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस के बीट प्रभारी की भूमिका भी से इंकार नहीं किया जा सकता.   थाना प्रभारी राकेश सरेआम नें इस मामले मे शीघ्र ही कार्यवाही करने का आस्वासन दिया है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.