Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

चोपना थाना पुलिस नें कत्लखाने जाने से बचाये गौवन्श

दो पिकअप वाहनों द्वारा बेरहमी से महाराष्ट्र के कत्लखाने लें जाया जा रहा है.

Media Center News

  • 2 जून  बैतूल /चोपना   :  चोपना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टेमरु ,तवाकाठी की तरफ से दो पीकप वाहन गौवंश से भरी हुई  थाना प्रभारी चोपना राकेश सारियाम मय स्टाफ के घेराबंदी कर दोनो वाहनो को रोका गया एक पीकप वाहन क्र. एमपी.37 जीऐ 0208 को चैक करने पर 07 नग गौ वंश बछडे भरे मिले थे जिन्हे क्रुरता पुर्वक पी.कप.वाहन मे सभी को रस्सी से पैर, मुंह बांधकर भुखे प्यासे ,ठुसठुस कर भरा गया था.वाहन चालक वाहन छोड़कर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ ने घेराबंदी कर पकडा  जिसने अपना नाम पिन्टू उर्फ नसीर पिता बब्लू उर्फ सरीफ खान उम्र 28 साल नि.आवास कालोनी बाबई का होना बताया उसका साथी ने अपना नाम निर्मल उर्फ निम्मा पिता रामभरोस कहार उम्र 24 साल नि.मंगलवारा बाजार पुराना थाने के पीछे बाबई का होना बताया दोनो से पुछताछ पर बताया की उक्त गौ वंश बछडे, वाहन मालिक आरिफ पिंजारी निवासी पिंजारी मोहल्ला बाबई के व्दारा भरवाकर महाराष्ट्र कत्ल खाने ले जाने के लिये भेजा है उक्त पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 ,11(घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 , धारा 4,6,7 म.प्र.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम , धारा 66/192(ए),81/177 एम.व्ही एक्ट एंव धारा 429,34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार तुरंत ही एक सूचना पर वाहन क्र. एम पी 05 जी 6194 को हमराह स्टाफ की मदद से रोका गया रोक कर चैक करने पर 09 नग गौ वंश गाय भरे हुये पाये गये,जिन्हे क्रुरता पुर्वक पी.कप.वाहन मे भरा गया था

वाहन चालक वाहन से उतरकर भागने का प्रयाश किया जिसे घेराबंदी करपकड़ा गया जिसका नाम आशीष यादव पिता मुकेश यादव उम्र 21 साल नि.गुजरवाडा थाना बाबई का होना बताया उसका साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया जिसका नाम राजू कीर निवासी रजोन थाना बाबई का होना बताया

आशीष यादव ने पुछताछ पर बताया की उक्त गौ वंश गाय वाहन मालिक शाहरुख खान निवासी सरकारी अस्पताल के पीछे बाबई के व्दारा भरवाकर महाराष्ट्र कत्ल खाने ले जाने के लिये भेजा है वाहन से 09 नग गाय जिसमे दो गाय मृत है विधीवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एंव आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 ,11(घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 , धारा 4,6,7 म.प्र.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम , धारा 66/192(ए),81/177 एम.व्ही एक्ट एंव धारा 429,34 भादवि का पाये जाने से कायम कर विवेचना में लिया गया है । आरोपिगण -1 .पिंटू उर्फ नशीर 2 .निर्मल उर्फ निम्मा 3 .आरिफ पिंजारी वाहन मालिक 4 .आशीष यादव 5. राजू कीर (फरार) 6. शाहरुक खान सभी निवासी बाबई जिला नर्मदापुरम

इस कार्यवाही में भूमिका – थाना प्रभारी राकेश सरियाम, सहा. उपनिरी. विनोद इवने, रमेश धुर्वे , प्रधान आर. अजित मवासे, ज्ञानसिंह टेकाम,आर. आशुतोष भोजने, राहुल रावतेल ,कमलेश उइके, सुरेंद्र उईके ,नितेश बारस्कर एवम मनदीप सिंह की विशेष भूमिका रही।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.