ट्रेनिंग कर घर लौटा आर्मी जवान का ग्रामीणों नें किया भव्य स्वागत
घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम आमड़ोह का निवासी है आर्मी जवान सौरभ
8 जून
चोपना. रीता सरदार / बबलू मंडल
बैतूल . ग्राम आमड़ोह का बेटा सौरभ सेना की ट्रेनिंगपूरी कर अपने गांव लौटा तों परिजनों और ग्रामीणों नें पूरे उत्साह और गर्मजोशी से उसका स्वागत किया,पिता सपन मंडल माता सपना मंडल और आमड़ोह गांव के इस लाल नें पूरे गांव व चोपना क्षेत्र का सम्मान बड़ाया है. सौरभ नें बताया की सैनिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति में से एक होते हैं। वे राष्ट्र के संरक्षक हैं और हर कीमत पर अपने नागरिकों की रक्षा करते हैं। इसके अलावा, वे बहुत निस्वार्थ लोग हैं जो देश के हित को अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर रखते हैं। और मै भी वहीं करूंगा जो देश हित मे होगा..सौरभ की पोस्टिंग 16 जून को पंजाब फाइटिंग फ़ोर्स मे होनी है..