Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

एक दिन पहले कोर्ट मे फांसी पर लटकने की बात कहकर दूसरे दिन ही फांसी पर झूला किसान

मामला घोड़ाडोंगरी तहसील मे चोपना क्षेत्र के चिकलपाटी गांव का है.

Media Center News

 बैतूल 30 दिसम्बर साहब मुझे झूठा फसाया गया है. मेरे पास पैसे नहीं है. मै फांसी लगा लूंगा. कृषक ने फांसी लगाकर दी जान मामला ग्राम चिकलपाटी तहसील घोड़ाडोंगरी का है. जहा 12 दिसम्बर को नीमाई मंडल नामक एक वृद्ध नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं. आत्महत्या से एक दिन पूर्व 11 दिसम्बर को मृतक की बैतूल कोर्ट में चेक बाउंस मामले मे पेशी थी. प्रत्यक्ष दर्शी सूत्रों के मुताबिक मृतक निमाई नें पैरवी के दौरान कोर्ट रूम मे बोला की इस केश के आवेदक वर्मा नें उसे झूठा उलझाया है. जबकि मृतक उसके पूरे पैसे दे चुका है. बावजूद इसके फरियादी पक्ष नें चेक बाउंस का मामलें मे उस पर कोर्ट केश कर दिया है. उस दिन पेशी के दौरान मृतक की नातिन भी उसके साथ कोर्ट रूम के सामने ही ख़डी थीं. उसके मुताबिक दादा बहुत ही उदास और निराश लग रहे थे. क्योंकि 2 दिन बाद 13 तारीख को पेशी थी. और घर जाकर अगले दिन यानी 12 दिसम्बर को सुबह हम लोगों ने देखा कि उन्होंने  पेड़ से लटककर अपने आप को फांसी लगा लिया है.उनकी मौत हों चुकी है. तभी पुलिस को सूचित किया. मृतक के पुत्र विष्णु नें चोपना थाने में लिखित शिकायत दी है कि बैतूल के किसी अनूप नाम के व्यक्ति ने ट्रैक्टर देते समय कोरा चेक लिया था. पूरा पैसा लेने के बाद भी परेशान कर रहा था इसमें धर्मपुर का मोहन सरदार नाम का व्यक्ति भी शामिल है,जो ट्रेक्टर का सौदा कराकर पिता से  शोरूम वाले को चेक दिलाया था. मृतक के पुत्रों नें पुलिस से मांग की है कि मेरे पिता के मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यावाही की जावे. चोपना पुलिस का कहना है की  इस मामले जाँच की जा रहीं है. जाँच पूरी होने के पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.