Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

अयोध्या से आये भगवान श्री राम मंदिर के निमंत्रण अक्षत को पुरे गांव मे बाटा गया.

ग्राम की महिलाओं नें भगवान के निमंत्रण अक्षत को शिरोधार्य कर विधी विधान से पूजन अर्चन कर पुरे गांव मे वितरण की जिम्मेदारी निभाई.

Media Center News

6 जनवरी [06/01, 18:05] चोपना  – श्री राम की अयोध्या से आये अक्षत को ग्राम आमडोह मे महिलाओ द्वारा कलश यात्रा निकाल कर पुरे ग्राम मे वितरण किया गया बीते दिनों 31 दिसम्बर को अक्षत कलश ग्राम चोपना मुख्यालय पहुंचा था वही से आसपास के ग्रामों मे अक्षत वितरण कर राम मंदिर 22 जनवरी कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया साथ मे अयोध्या मंदिर दर्शन की तस्वीर भी ग्राम मे वितरण की गई समूह की रीत सरदार नें बताया की शनिवार दोपहर मे ग्राम आमड़ोह के प्रत्येक मंदिर मे जाकर रीति रिवाज़ से जय श्री राम के वंदन के साथ पूजन अर्चना कर  प्रत्येक मुहल्लेवार अक्षत बाट कर अयोध्या निमत्रण का संदेश दिया गया.
इसमें ग्राम की  लीला बड़ई, सुचित्रा सरकार, गीता सरकार, रीना बाला, संगीता पांडे, लक्ष्मी मंडल, पुष्पा, गीता, मंजू, सीमा, पार्वती, अर्चना, रानी पार्वती मंडल,लक्ष्मी, अर्चना, सलोनी लीलावती व अन्य महिलाओ नें इस कार्यक्रम मे भाग लिया


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.