शहर के अतिक्रमण का जायजा लेनें पांच किलोमीटर पैदल चले एसपी व कलेक्टर.
बैतूल नगर की यातायात दशा सुधारने प्रशासन उतरा सड़क पर.
बैतूल, 10 जनवरी 2024
बैतूल के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी दल-बल सहित बडोरा चौक से हाईवे ग्लोरी पेट्रोल पंप तक सडक़ के दोनों और फैले अतिक्रमण को तोडऩे के निर्देश दिए। कलेक्टर व एसपी ने सडक़ पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया।
जिले के नवागत कलेक्टर सूर्यवंशी के सामने शहर के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सडक़ पर कब्जा जमाने की शिकायत बार-बार सामने आ रही थी। पत्रकारों के साथ बैठक में भी अतिक्रमण का मुद्दा रखा गया था। कलेक्टर ने आश्वस्त भी किया था कि समय आने पर कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सोच के अलग कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अतिक्रमण स्थान का दौरा किया और कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण करने के एक सप्ताह के भीतर ही अतिक्रमण के विरुद्ध मुहिम प्रारंभ कर दी।
बुधवार की शाम कलेक्टर व एसपी ने लगभग 5 किलोमीटर दूरी पैदल तय की। बडोरा चौक पेट्रोल पंप से ग्लोरी पेट्रोल पंप तक उन्होंने दुकानों के सामने बने पक्के शेड तोडऩे के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर अनाज मंडी के अंदर भी गए और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। अतिक्रमण तोडऩे एवं रोड क चौड़ीकरण की कार्रवाई कल प्रात: 9:00 से प्रारंभ होगी। प्रशासन का अनुरोध है की दुकानदार स्वयं अपना सामान हटाकर कार्रवाई में सहयोग करें। यातायात व्यवस्था मे सुधार के लिए भी कलेक्टर नें संबधित अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए.