सहकारी समिति में गबन का अपराधी बना कर्मचारी अब तक कार्यरत चोपना 16 अगस्त प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारी समिति में पिछले लगभग एक दशक पूर्व हुए गबन मामले में 2 गबनकर्ताओं को जो की समिति के कर्मचारी थे उन्हें जेल जाना पढ़ा था. जिसमे से एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर डी गई किन्तु दूसरा जेल जाने के बाद भी निलंबित तक नहीं हुआ. आज भी शान से नौकरी कर रहा है जबकि नियम यह है की जेल में आरोपी का पहला कदम पढ़ते ही वह निलंबित होता है. मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है किन्तु सी ब नौकरी कर रहा, जल्द ही जिला व संभाग के सहकारिता अधिकारीयों से इस मामले में जानकारी लीं जावेगी