. 17 अगस्त चोपना सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमडोह में सिलाजीत नाम का व्यक्ति गांव के बाहर झोपडी नुमा मकान किराये पर लेकर धड़ल्ले से कच्ची शराब बेच रहा है. पीने के शौकीन लोगों की भीड़ प्रतिदिन शाम को यहां पर लगती है. इसी तरह धर्मपुर गांव में जतिन नामक व्यक्ति बीते कई वर्ष से अवैध शराब बेच रहा है. पुलिस द्वारा इन पर कोई बड़ी कार्यवाही आज तक नहीं की गई इसलिए दारुबाजो के हौसले बुलंद है. इस मामले में पुलिस के बीट प्रभारी को इनकी भनक तक नहीं है. जबकि ऐसा सम्भव नहीं है. पुलिस द्वारा ऐसेे लोगों पर कार्यवाही नहीं किया जाना संदिग्ध प्रतीत होता है.
Get real time updates directly on you device, subscribe now.